back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुग्ध उत्पादक सहकारी संध लिमिटेड का ऑपरेटर चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रेप

जयपुर,27 अप्रैल(हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हनुमानगढ़ टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संध लिमिटेड,हनुमानगढ़ जंक्शन के ऑपरेटर योगेश पारीक को परिवादी से चालीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी हनुमानगढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संध लिमिटेड में बोलेरो कैम्पर गाड़ी लगाने के टेण्डर को पास करने की एवज मे योगेश पारीक ऑपरेटर द्वारा सहकारी संघ के एमडी के लिये 50 हजार रुपये की राशि रिश्वत मांग रहा है। जिस पर एसीबी की हनुमानगढ़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए मंगलवार को योगेश पारीक निवासी मेहरवाला, तहसील टिब्बी जिला हनुमानगढ़ हाल ऑपरेटर श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संध लिमिटेड, हनुमानगढ़ जंक्शन को परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵