back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एयर इंडिया की बुकिंग में भारी गिरावट! यात्री बड़ी संख्या में कर रहे टिकट कैंसिल, क्या विमान हादसे का है असर?

एयर इंडिया की बुकिंग्स में हादसे के बाद तेज गिरावट आई है। एयर इंडिया की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग्स हाल ही में हुए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश के बाद करीब 20% तक कम हो गई हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 12 जून को एयर इंडिया की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 274 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भयावह हादसा अब यात्रियों के मन में डर पैदा कर रहा है। परिणामस्वरूप, एयर इंडिया की उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही मार्गों पर एयर इंडिया को यात्रियों के भरोसे में कमी का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बुकिंग में करीब 20% तक की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही बड़ी संख्या में पहले से बुक किए गए टिकट भी कैंसिल कराए जा रहे हैं।

Air India से यात्रियों ने मोड़ी राह, बुकिंग में 22% तक गिरावट

हालिया विमान हादसे के बाद एयर इंडिया को यात्रियों का भरोसा फिर से जीतने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया कि दुर्घटना के बाद से इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों ही रूट्स पर टिकट बुकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। गोसाईं के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग में करीब 18 से 22 प्रतिशत तक की गिरावट आई है, जबकि घरेलू स्तर पर यह कमी 10 से 12 प्रतिशत के बीच रही है। 

हादसे का असर किराय पर भी, Air India ने घटाए टिकट के दाम

एयर इंडिया की बुकिंग में गिरावट के साथ-साथ टिकट की कीमतों पर भी असर देखने को मिल रहा है। IATO के अध्यक्ष रवि गोसाईं के अनुसार, घरेलू रूट्स पर टिकट की कीमतों में 8 से 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट खासकर उन मार्गों पर देखी जा रही है जहां एयर इंडिया को इंडिगो और अकासा जैसी कम-लागत वाली एयरलाइनों से कड़ी टक्कर मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किराय में कमी आई है। यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए एयर इंडिया ने टिकट के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक घटा दिए हैं। 

जल्द सुधार की उम्मीद

विमान हादसे के बाद यात्रियों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है, जिससे टिकट कैंसिलेशन में भी इजाफा हुआ है। IATO अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया कि दुर्घटना के एक सप्ताह के भीतर ही बड़ी संख्या में टिकट रद्द कराए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर करीब 15 से 18 प्रतिशत और घरेलू मार्गों पर 8 से 10 प्रतिशत टिकट रद्द किए गए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा को लेकर कोई गंभीर तकनीकी या ऑपरेशनल खामी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले हफ्तों में बुकिंग और यात्री विश्वास दोनों में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है।

गौरतलब है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े के सभी 24 विमानों की जांच की, जिनमें वे सभी वर्तमान सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए। हालांकि, एयर इंडिया की उड़ानों में सुरक्षा से जुड़ी कोई गंभीर समस्या नहीं मिली, फिर भी विमान के रखरखाव (मेंटेनेंस) पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है। 

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भर रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 टेकऑफ़ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ-साथ जमीन पर मौजूद कई लोग भी शहीद हुए, जिनकी संख्या 274 बताई गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵