back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेक ऑफ करते ही Air India फ्लाइट में आई खराबी, Trichy Airport के ऊपर चक्कर काटने के बाद हुई एमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट ने त्रिची एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था, लेकिन टेक ऑफ के तुरंत बाद हाइड्रॉलिक फेलियर आ गया, इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। त्रिची से शरजाह के लिए जाने वाली Air India के एक विमान में खराबी आ गई। विमान में टेक ऑफ के तुरंत हाइड्रॉलिक फेलियर की वजह से प्लेन की त्रिची एयरपोर्ट पर ही एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। लैंडिंग से पहले विमान करीब आधे घंटे तक Trichy Airport के ऊपर ही चक्कर लगाता रहा, इसके बाद उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

विमान में 140 यात्री सवार थे। टेक्निकल ग्लिच की सूचना के बाद एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया। आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर 20 से ज्यादा एम्बुलेंस तैनात किए गए, इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बड़ी संख्या में बुलाई गई थीं। वहीं, आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया था।

एयरपोर्ट डायरेक्टर गोपाल कृष्णन ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया, ‘त्रिची से शरजाह के लिए जाने वाली Air India फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई। फिलहाल प्लेन से इंधन कम करने के लिए उसे एयरपोर्ट के ऊपर ही उड़ाया जा रहा है। इसके बाद त्रिची एयरपोर्ट पर ही उसकी लैंडिंग करवाई जाएगी। आपात स्थिति को देखते हुए 20 से ज्यादा एम्बुलेंस और फायर टेंडर एयरपोर्ट पर तैनात कर दिए गए हैं।’

फ्लाइट की लैंडिंग के बाद मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने कहा, ‘ तिरुचिरापल्ली से शरजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX 613 की सुरक्षित लैंडिंग करवा ली गई है। DGCA पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए थे। लैंडिंग गियर काम कर रहा था। फ्लाइट को सामान्य लैंडिंग कराई गई है। एयरपोर्ट को अलर्ट मोड पर रखा गया था।’

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵