back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का यात्री विमान क्रैश, अहमदाबाद CP ने 204 यात्रियों की मौत की पुष्टि की

गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा टेक ऑफ के दौरान पेश आया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद से गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर आई। एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान ड्रीमलाइनर बोइंग 787, जो लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, टेकऑफ के दौरान ही एयरपोर्ट परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान के परखचे उड़ गए और भारी विस्फोट के बाद आग की लपटें और काला धुआं आसमान में फैल गया। पुलिस कमिश्नर अहमदाबाद ने 204 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

204 यात्रियों की मौत


पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान से बात करते हुए जानकारी दी कि इस हादसे में 204 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 41 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है।

242 यात्री थे सवार


विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, यह हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर इलाके में हुआ, जहां प्लेन टेकऑफ के समय एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल या किसी नजदीकी इमारत से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “टेकऑफ के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ और फिर आग की भीषण लपटें उठने लगीं।” धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विमान का एक विंग टूटकर गिर पड़ा और पूरा एयरक्राफ्ट जलकर राख हो गया।

राहत और बचाव अभियान जारी


दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। अब तक आग कुछ हद तक काबू में है लेकिन विमान पूरी तरह नष्ट हो चुका है। एयरपोर्ट के पास स्थित सिविल अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है और वहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अब तक जो शुरुआती जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक टेक्निकल फॉल्ट या पायलट की ओर से कंट्रोल खोने की आशंका है। हालांकि, DGCA और एयर इंडिया ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ब्लैक बॉक्स खोजने की कोशिश जारी है।

स्थानीय इमारत को भी नुकसान


जहां विमान टकराया, वहां की एक इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि जमीन पर मौजूद लोग समय पर हट गए, जिससे ज्यादा जानमाल की क्षति नहीं हुई। इस भयानक हादसे से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग पीड़ितों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और सरकार से सख्त जांच और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵