back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP की तिरंगा यात्रा पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, बोले – “जश्न जीत का होना चाहिए, सीजफायर का नहीं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को अमेठी के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बीजेपी पर कई तीखे हमले किए। तिरंगा यात्रा को लेकर भी तंज कसे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को अमेठी के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बीजेपी पर कई तीखे हमले किए। तिरंगा यात्रा को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं।” उन्होंने कहा कि देश में शांति बनी रहना ही सबसे बड़ी जीत है।

देश की संप्रभुता और शांति दोनों जरूरी – अखिलेश यादव

सीजफायर मुद्दे पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन संप्रभुता की रक्षा करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता होने चाहिए कि दोबारा कोई चूक न हो। अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं के विवादित बयानों और हरकतों का ज़िक्र करते हुए कहा कि पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, बलिया और बिहार जैसे कई राज्यों में बीजेपी नेताओं की हरकतें उजागर हो चुकी हैं।

कर्नल सोफिया के साथ व्यवहार पर सवाल

सपा प्रमुख ने कहा कि यदि बीजेपी ने पहले ही अपने नेताओं पर कार्रवाई की होती, तो आज देश की सम्मानित कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ ऐसा व्यवहार करने की हिम्मत किसी की न होती। उन्होंने इसे बीजेपी का दोहरा चरित्र बताया।

 महिलाओं को लेकर बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क – अखिलेश

महिलाओं के सम्मान को लेकर बीजेपी के रवैये पर अखिलेश ने कहा कि वे ‘नारी वंदन’ की बात करते हैं, लेकिन जब सच में महिलाओं की रक्षा की बात आती है, तो उनका असली चेहरा सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का महिला विरोधी चेहरा अब बार-बार उजागर हो चुका है। अमेठी दौरे के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी, बल्कि बीजेपी के नेताओं और नीतियों पर भी खुलकर हमला बोला। उनका कहना है कि देश की असली जीत तब होगी जब शांति और सम्मान दोनों कायम रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...