back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“24 दिसंबर तक माफी मांगें अमित शाह वर्ना…” डॉ. आंबेडकर के अपमान मामले में BSP सुप्रीमो मायावती की चेतावनी

मायावती ने अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर शाह ने आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर माफी नहीं मांफी, तो उनकी पार्टी 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर BSP ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल पहले से ही भारतीय जनता पार्टी पर काफी हमलावर हैं। अब इस मामले को लेकर BSP की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

“शाह ने माफी नहीं मांगी तो 24 दिसंबर को करेंगे देशव्यापी आंदेलन”

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा है कि देश के दलित, उपेक्षितों और वंचितों के आत्म-सम्मान व मानवीय हक के लिए अति-मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के रूप में असली ग्रंथ के रचयिता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर भगवान की तरह परमपूजनीय हैं। मायावती ने आगे कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर का अमित शाह द्वारा किए गए अपमान ने लोगों को गहरा आघाच पहुंचाया है। ऐसे महापुरुष को लेकर संसद में अमित शाह द्वारा कहे गए शब्दों से पूरे देश में सर्वसमाज के लोग काफी नाराज आक्रोशित और आन्दोलित हैं।

मायावती ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि आंबेडकरवादी BSP ने अमित शाह से उनके आपतिजनक बयान को वापस लेने और पश्चाताप करने की मांग की है, जिसपर उन्होंने अभी तक कोई अमल नहीं किया है। ऐसे में हमारी मांग पूरी न होने पर हमारी पार्टी पूरे देश में अमित शाह के इस बयान के खिलाफ मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी। इसलिए हमारी पार्टी (BSP) ने अमित शाह के इस आपत्तिजनक बयान के खिलाफ 24 दिसंबर 2024 को देशव्यापी आन्दोलन करने का फैसला लिया है। हमारी पार्टी 24 दिसंबर 2024 को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर पूरी तरह से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा था?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में संविधान के चर्चा के दौरान कहा था कि आजकल बाबा साहब आंबेडकर का नाम लेना एक बड़ा फैशन बन गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर इतना नाम भगवान का लेते तो सात बार स्वर्ग की प्राप्ति हो जाती।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵