back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को इस कदर गाड़ देंगे कि कोई इसे फिर से निकाल नहीं पाएगा : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन मिलकर जम्मू में सरकार नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा यह 2 शक्तियों के बीच चुनाव है। एक तरफ नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी और दूसरी ओर बीजेपी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में सोमवार को कहा कि आतंकवाद को इस कदर गाड़ देंगे को कि कोई फिर से इसे निकाल नहीं पाएगा। किश्तवाड़ में जनता की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन मिलकर जम्मू में सरकार नहीं बना पाएंगे। 

कोई आतंकवाद को वापस नहीं ला सकेगा : अमित शाह

उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद को उस लेवल तक गाड़ देंगे कि कोई उसे वापस नहीं ला सकेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को फिर से लाने का प्रयास किया जा रहा है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के मैनीफेस्टो में आतंकवादियों को रिहा करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा यह मोदी की सरकार है और किसी के पास इतनी शक्ति नहीं है कि वो फिर से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद ला सके।

यह चुनाव दो शक्तियों के बीच है: अमित शाह

उन्होंने कहा यह 2 शक्तियों के बीच चुनाव है एक तरफ नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी और दूसरी ओर बीजेपी। नेशनल कांफ्रेंस का कहना है कि अगर हम सरकार बनाते हैं तो आरेट्कल 370 को वापस लेकर आएंगे। आप बताओ क्या इसे वापस लाना चाहिए। आपका आरक्षण जो बीजेपी ने पहाड़ियों, गूजरों और अन्य को दिया है वो छीन लिया जाएगा।

चिंता ना करें मैं स्थिति को देख रहा हूं: अमित शाह

अमित शाह ने कहा आप लोग चिंता मत करो, वो कश्मीर में स्थिति को देख रहे हैं और ना राहुल की पार्टी और ना अब्दुल्ला की पार्टी कश्मीर में सरकार बना पाएगी। एक पखवाड़े के भीतर गृह मंत्री की जम्मू क्षेत्र की यह दूसरी यात्रा थी।

इससे पहले 6-7 सितंबर को अपने जम्मू के दौरे पर उन्होंने बीजेपी का मेनीफेस्टो जारी किया था। सोमवार को प्रचार करने का आखिरा दिन है। यहां पर 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

अमित शाह का ममता सरकार पर करारा हमला, आनंदपुर अग्निकांड को बताया भ्रष्टाचार का परिणाम, किया ये बड़ा दावा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...