back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बेवजह मुद्दा बनाया गया, जिसकी आस्‍था है वो जांए’, औरंगजेब घमासान पर RSS नेता भैयाजी जोशी का बयान

RSS के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने औरंगजेब पर मचे घमासान पर बयान दिया है। कहा, 'हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श रूप है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते कुछ दिनों से मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर भारी बवाल मचा था। और इस मुद्दे को लेकर सियासी घमासान भी जारी है। कुछ संगठनों ने मांग की है कि की औरंगजेब की कब्र को हटाया जाए। ये बवाल पिछले कुछ दिनों से महाराष्‍ट्र में चल रहा है। इस बीच कई राजनीतिक दलों के नेता और संगठनों के बयान सामने आ चुके है। इस बीच, औरंगजेब विवाद को लेकर वरिष्ठ RSS नेता सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने सोमवार को एक बयान दिया है। उन्होने कहा इस विषय को अनावश्यक रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता ने नागपुर में कहा कि ‘हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श रूप है। उन्होंने अफजल खान की कब्र बनवाई थी। यह भारत की उदारता और समावेशिता का प्रतीक है। कब्र बनी रहेगी, जो भी जाना चाहेगा, जाएगा।’ संघ के नेता ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जिनकी श्रद्धा है वो उस कब्र पर जाएंगे।’

‘बेवजह ही इसे मुद्दा बनाया जा रहा है’

उन्होंने कहा, ‘औरंगजेब की कब्र का विषय अनावश्यक उठाया गया है। उसकी मृत्यु यहां हुई तो उसकी कब्र यहां बनी हुई है। जिनकी श्रद्धा है वो जाएंगे। संघ का यह बयान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के संदर्भ के बीच आया है। राज ठाकरे ने मुंबई में रविवार को औरंगजेब की कब्र को लेकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने के प्रयासों की निंदा की। और कहा कि ‘इतिहास को जाति और धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।’

‘जिनकी आस्था है, वो जाएंगे’

संघ के नेता ने कहा कि, ‘बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को प्रतापगढ़ किले के पास दफनाया गया था और छत्रपति शिवाजी महाराज की अनुमति के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता था।’ पत्रकारों के द्वारा सवाल पूछने पर जोशी ने कहा, ‘औरंगजेब की कब्र के मुद्दे को बेवजह ही तूल दिया जा रहा है। उसकी मृत्यु यहीं (भारत में) हुई थी, तो उसको यहीं पर दफनाया गया है। कब्र यहीं बनाई गई है। जिनकी आस्था है, वे जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵