back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, खेत में मिला शव

राजगढ़, 08 जून (हि.स.)। जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा गुजराती रोड़ स्थित खेत में मंगलवार सुबह 23 वर्षीय महिला का शव मिला, जिसकी पति द्वारा गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु की। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह ग्राम मानपुरागुजराती रोड़ स्थित पेट्रोलपंप के सामने खेत में महिला का शव मिला,जिसकी पहचान ज्योति(23) पत्नी श्रीकिशन प्रजापति निवासी सूरजपोल नरसिंहगढ़ के रुप में हुई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने मामले में पड़ताल शुरु की। पूछताछ पर पति श्रीकिशन ने हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि पत्नी ज्योति को मायका पीलूखेड़ी ले जाने का बोलकर लेकर लाया और रास्ते में मिले जंगल में ब्लाउज की डोरी से गला घोंटकर हत्या कर दी, उसके बाद शव को खेत में फैंककर मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵