back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए की बड़ी घोषणा, कहा- हर महीने देंगे 18 हजार रुपये सम्मान राशि

आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पुजारियों और ग्रंथियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हम पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये सम्मान राशि देंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज 30 दिसंबर 2024 को एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मंदिरों में कार्यरत पुजारियों और गुरुद्वारे में काम कर रहे ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये सम्मान राशि देने की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस योजना के लिए 31 दिसंबर 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि वह खुद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में इसका रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा


अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। BJP वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा।”

पुजारी और ग्रंथि इंसान और भगवान के बीच ​ब्रिज का कार्य करते हैं


अरविंद केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना को लेकर कहा है कि यह समाज के उन लोगों के लिए है, जिनकी किसी भी सरकार या संस्था ने कभी कोई सुध नहीं ली। अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ये लोग मंदिरों और गुरुद्वारों के जरिए देश की धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हैं। पुजारी और ग्रंथी इंसान और भगवान के बीच ​ब्रिज का कार्य कारते हैं।

“इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से पूछताछ करें”


वहीं अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अवैध रोहिंग्याओं की लगातार हो रही गिरफ्तारी पर भी बड़ा बयान दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से पूछताछ करें, उनके पास इससे संबंधित पूरे आकड़े हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आकड़ों से पता चल जाएगा कि किसको कहां और किस तरह से बसाया गया है?

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...