back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में खोए हुए जनाधार को पाने की कोशिश में केजरीवाल, AAP ने लॉन्‍च किया स्टूडेंट विंग ASAP

पार्टी छात्र संगठन के जरिए युवा-नौजवानों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने और ताकत को बढ़ाने पर जोर देगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी (AAP) अपने खोए हुए जनाधार ओर ताकत को वापस पाने की कोशिश में जुट गई है। पार्टी ने मंगलवार को अपने स्टूडेंट विंग के गठन का ऐलान किया है, जिसे एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) नाम दिया है। पार्टी छात्र संगठन के जरिए युवा-नौजवानों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने और ताकत को बढ़ाने पर जोर देंग। आगामी दिनों में पार्टी दिल्ली यूनिवर्सिटी, JNU समेत अन्य यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव इसी विंग के जरिए लड़ेगी। 

पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और कोचिंग टीचर से नेता बने अवध ओझा की उपस्थिति में दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में पार्टी के छात्र विंग का ऐलान किया गया। इस दौरान विंग का लोगो भी जारी किया गया।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1924745661553234141

इस मौके पर केजरीवाल ने क्‍या कहा-


इस अवसर पर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, मुझे खुशी है कि आज AAP का स्टूडेंट विंग, ASAP लॉन्च हो रहा है। आज हमारे देश में बहुत अनगिनत समस्याएं हैं। खाने को नहीं है, 75 साल बाद भी सड़कें, अस्पताल नहीं है, देश में बेरोजगारी चरम, छात्र, युवा, किसान, बुजुर्ग, कर्मचारी-अधिकारी कोई खुश नहीं है, इन सभी समस्याओं की जड़ आज की राजनीति है।

केजरीवाल ने सरकार और बाकी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, कांग्रेस, BJP की राजनीति एक ही ढ़र्रे पर चल रही है, यही मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही सभी समस्याओं की जड़ है। आपके घर बिजली आएगी या नहीं? आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं ये सभी राजनीति है, आप इन चीजों से दूर नहीं हो सकते आपको इसमें भाग लेना ही पड़ेगा। 

बीजेपी पर साधा निशाना


पिछले साल 2024 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी हार गई है। उसे बीजेपी से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के बाद अब केजरीवाल ने BJP पर हमला करते हुए कहा, हमने स्‍कूली फीस महंगी नहीं होने दी। इनकी सरकार बनते ही 3 महीने के अंदर फीस बढ़ गई। सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर दिया। हमने सरकारी स्‍कूलों के शिक्षा माफिया पर नकेल कसी।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵