back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेप केस में सजा काट रहे आसाराम को मिली बड़ी राहत, राजस्थान HC से मिली अंतरिम जमानत  

उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को 31 मार्च तक जोधपुर रेप मामले में अंतरिम जमानत दी गई है। उन्हे पिछले दिनों स्वास्थ्य आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सूरत रेप मामले में अंतरिम जमानत दी थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आसाराम बापू यौन शोषण के मामले में अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा काट रहे है अब उन्हे राजस्थान हाई कोर्ट ने जोधपुर रेप केस में 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दी गई है।   

2 मामलों में मिली उम्रकैद की सजा

आसाराम को रेप के 2 मामलों में उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। एक मामला उनके सूरत आश्रम में महिला अनुयायी से रेप का है तो वही दूसरा मामला जोधपुर आश्रम में रेप का है। उन्हे 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने सूरत रेप केस में अंतरिम जमानत दी थी और जोधपुर रेप केस में हाई कोर्ट जाने के लिए कहा था। अब हाई कोर्ट से भी जमानत मिल गई है। 

SC की ये थी शर्त

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को जमानत मिली थी हाई कोर्ट ने साफ किया कि अधिक उम्र व खराब सेहत के आधार पर ये राहत दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एम एम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने आसाराम को जमानत देते हुए शर्त भी लगाई।

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि आसाराम रिहाई के दौरान अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे और सबूतों से किसी प्रकार छेड़छाड़ नहीं करेंगे वही स्वास्थ्य इलाज के दौरान तीन पुलिसकर्मी उनके साथ ही होगे। 

आसाराम की 2013 में इंदौर शहर में गिरफ्तारी की गई थी और उसकी उम्र 86 साल है। 12 साल 8 महीने 21 दिन बाद पहली बार आसाराम को जमानत दी गई थी। इस दौरान पैरोल मिली थी उन्हें पुणे के खोपोली क्षेत्र में स्थित माधवबाग आयुर्वेद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। फिर एक जनवरी को इलाज के बाद जोधपुर जेल लाया गया अब आसाराम फिर से जेल से बाहर आएगें

आसाराम को कब हुई थी सजा?

अगर हम बात करें कि आसाराम 25 अप्रैल 2018 को जोधपुर की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई फिर इसके बाद जनवरी 2023 में गुजरात की एक अदालत ने एक महिला शिष्य से जुड़े रेप मामले में आसाराम को दोषी ठहराया था। और उस मामले में भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार-अरशद वारसी को राजस्थान HC से बड़ी राहत, शूटिंग पर रोक लगाने की मांग खारिज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्‍म जॉल एलएलबी 3 (Jolt LLB 3) की शूटिंग से जुड़े मामले में...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...