back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा BJP को झटका दे गए अशोक तंवर, घंटे भर पहले भाजपा के लिए कर रहे थे प्रचार, फिर कांग्रेस में हो गए शामिल

अशोक तंवर का पाला बदलने का फैसला भाजपा को जरूर चकित कर गया होगा, क्योंकि अशोक तंवर घंटे भर पहले ही BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारी जोरों पर हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक 2 दिन पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर हरियाणा के बड़े दलित नेता हैं। अशोक तंवर ने कांग्रेस की महेंद्रगढ़ रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

अशोक तंवर घंटे भर पहले ही BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे


अशोक तंवर जब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे थे, तो उस समय वहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। अशोक तंवर का यह फैसला भाजपा को जरूर चकित कर गया होगा, क्योंकि अशोक तंवर घंटे भर पहले ही BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे। फिर अचानक अशोक तंवर ने राहुल गांधी की महेंद्रगढ़ रैली में जाकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा


अशोक तंवर के फिर से पार्टी में शामिल हो जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए, अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर (@Tanwar_Indian) कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

अशोक तंवर हरियाणा बीजेपी के प्रमुख प्रचारकों में से एक थे


अशोक तंवर हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2014 में कांग्रेस ने अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। अशोक तंवर ने अक्टूबर 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कथित मनमुटाव के कारण कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की चर्चा शुरू होने बाद अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। भाजपा ने अशोक तंवर को हरियाणा भाजपा चुनाव अभियान समिति का सदस्य नियुक्त किया हुआ था। अशोक तंवर हरियाणा बीजेपी के प्रमुख प्रचारकों में से एक थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵