नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने आज 30 अप्रैल 2025 को 12वीं कक्षा (HS) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल करीब 3,02,420 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
रिजल्ट कहां देखें?
छात्र अपने नतीजे चेक करने के लिए असम बोर्ड की आधिकारिक साइट ahsec.assam.gov.in, assamresult.in, resultsassam.nic. sebaonline.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नतीजे देखने के लिए छात्र यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
मोबाइल ऐप से भी देखें रिजल्ट
छात्र “UPOLOBDHA” मोबाइल ऐप से भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं Google Play Store से “UPOLOBDHA” ऐप डाउनलोड करें। रोल नंबर दर्ज करें और अपनी मार्कशीट देखें या डाउनलोड करें।
ऐसे चेक करें रिजल्ट – आसान स्टेप्स
AHSEC की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाएं। “HS Result 2025” या “12th Exam Result” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
इस बार का पास प्रतिशत स्ट्रीम के अनुसार इस प्रकार रहा आर्ट्स: 81.03%, साइंस: 84.88%, कॉमर्स: 82.18%, वोकेशनल: 68.55% अगर कोई छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए प्रक्रिया और तारीखें जल्द ही असम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। असम बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।
3 लाख से अधिक स्टडूेंट
इस साल असम बोर्ड एसएस कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च 2025 महीने के बीच किया गया था. इस बोर्ड असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा 3,02,420 लाख से अधिक छात्रों ने दी है।




