back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी सदैव अटल मेमोरियल गए और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर दिल्ली स्थित सदैव अटल मेमोरियल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। 

भारत रत्न से हुए थे सम्मानित

अटल जी बीजेपी के प्रमुख नेताओं में से एक थे। लंबी बीमारी के बाद अटल जी का निधन 16 अगस्त 2018 में हुआ था। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन एम्स में हुआ था। उन्हें 2014 में भारत रत्न पुरस्कार भी दिया गया था। अटल जी को लिखने का बहुत शौक था। वह कविताएं लिखा करते थे। वह तीन बार 1996, 1998 और 2004 में भारत के प्रधानमंत्री रहे।

अटल जी जीवन भर कुंवारे रहे उन्होंने शादी नहीं की

अटल जी जीवन भर कुंवारे रहे। उन्होंने शादी नहीं की। अटल जी के जीवन में एक लड़की से प्रेम करते थे उसका नाम राजकुमारी कौल था। लेकिन अटल जी कभी उन्हें अपने दिल की बात नहीं बता सके। दोनों अच्छे दोस्त थे। सन 1940 में दोनों की दोस्ती विक्टोरिया कॉलेज में हुई। उन्होंने राजकुमारी जी को लव लेटर भी लिखा था लेकिन राजकुमारी ने कभी इसका जवाब नहीं दिया। इसके बाद अटल जी राजनीति में आ गए और राजकुमारी की शादी हो गई। अटल जी के अंदर देशसेवा को जुनून था। वह पूरे देश को अपना ही घर समझते थे।

बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी एक्स पर पोस्ट कर अटल जी को किया याद

बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए अटल जी को याद किया है।

उन्होंने लिखा , वे कल भी अटल थे,

वे आज भी अटल हैं,

वे सदैव अटल रहेंगे!

राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक एवं विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले जन नेता ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एक वोट से गिर गई थी वाजपेयी सरकार: जानिए 1999 का वो ऐतिहासिक दिन जब सत्ता फिसल गई हाथों से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी की आज 25 दिंसबर 101वीं जयंती है। इस दिन को अटल बिहारी वाजपेयी की...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵