back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akhilesh Yadav ने औरंगजेब मुद्दे पर किया Abu Azmi को सपोर्ट, ट्वीट किया- निलंबन से सच की ज़ुबान…

अबू आजमी के द्वारा दिए गए औरंगजेब वाले बयान पर सियासी बवाल जारी है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानपरिषद में टिप्पणी की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। महाराष्ट्र के सपा विधायक Abu Azmi के औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर सियासत तेज़ हो गई है। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबु आज़मी का इलाज यूपी में करने की बात कही है, वहीं अब सपा मुखिया अखिलेश यादव अबु आज़मी के समर्थन में आए हैं। अखिलेश यादव ने लिखा कि निलंबन से सच की ज़ुबान पर ताला नहीं लगाया जा सकता है।

Yogi ने पूछा Abu Azmi को पार्टी से क्यों नहीं निकालते Akhilesh?

यूपी विधान परिषद् में CM योगी ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी औरंगजेब को आदर्श मान रही है। औरंगजेब का पिता शाहजहां अपनी जीवनी में लिखता है कि खुदा करे कि ऐसा कमबख्त किसी को पैदा न हो। उसने आगरा के किले में अपने बाप को कैद करके रखा। उस कमबख्त को पार्टी से निकालो। उसको एक बार यूपी भेज दो, उपचार हम कर देंगे। उसको भारत के अंदर रहने का कोई अधिकार नहीं। सपा को इस पर जवाब देना चाहिए अबू आजमी को पार्टी से क्यों नहीं निकालते?’

अबू आजमी ने क्या कहा था?

महाराष्‍ट्र समाजवादी पार्टी के नेता ओर शिवाजी नगर सीट से विधायक अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। उन्‍होने औरंगजेब को अच्‍छा शासक बताया था। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई। और उन्‍हें आज महाराष्‍ट्र विधानसभा के पूरे बजट सत्र के लिए सस्‍पेंड कर दिया। हालांकि, विवाद बढ़ता देखा अबू आजमी ने माफी मांगी लेकिन कार्रवाई भी झेलनी पड़ी। 

Akhilesh Yadav ने लिखा- सच की ज़ुबान पर लगाम?

अखिलेश यादव ने लिखा, ‘निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि ‘निलंबन’ से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है। आज़ाद ख़्याल कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!’

[EMBED]

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...