back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मेरी मदद कर दीजिए वरना…’ सांसद मनोज तिवारी को एक शख्स ने किया मैसेज, जानिए पूरा मामला

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद को बिहार के एक युवक ने एक ऐसा मैसेज भेजा है जिसमें वह उनसे मदद की गुहार लगा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में कई ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसमें युवा ऑनलाइन स्ट्टेबाजी का शिकार हो रहे हैं। आईपीएल का सीजन भी चल रहा है जिसमें कई लोग सट्टेबाजी करते हैं। मामला यहां तक पहुंच जाता है कि एक दूसरे से कर्ज लेकर भी लोग इसमें सट्टेबाजी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उस स्क्रीनशॉट के सामने आने के बाद एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप्स को लेकर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं।

युवक ने सुनाई अपनी आपबीती


बिहार के एक युवक ने मनोज तिवारी को एक मैसेज लिखा जिसमें उसने बताया कि उसे सट्टेबाजी की बुरी आदत लगी हुई है। जिसकी वजह से मैंने बहुत पैसे गंवा दिए हैं। इतना ही नहीं मैंने इधर-उधर से कर्ज भी लिया और सारे पैसे हार गया। उसने एप का नाम फैंटसी बताया। उसने मनोज तिवारी से मदद करने की गुहार लगाई है। उसने कहा कि मेरे ऊपर इतना ज्यादा कर्ज बढ़ गया है कि मुझे खुदकुशी जैसे ख्याल भी आते हैं लेकिन सोचता हूं कि अगर मैने ऐसा कोई कदम उठा लिया तो कर्जदार मेरे घरवालों को परेशान करेंगे।

मनोज तिवारी ने पॉडकास्ट में अपना नंबर किया था सार्वजनिक


मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर उस युवक के मैसेज के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। उन्होंने बताया कि एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपना नंबर सार्वजनिक कर दिया था। उम्मीद थी कि ये आमजन के लिए काफी मददगार साबित होगा लेकिन इसके माध्यम से कई चिंताजनक खबरें मिल रही हैं। आज के समय में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी का भारी संकट है। मैं इस युवा को बातचीत के जरिए संभालने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन इसका कोई रास्ता निकलना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵