back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साक्षी मलिक के आरोपों पर बबीता फोगाट का पलटवार, कहा- ‘किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई’

साक्षी मलिक के आरोपों पर बबीता फोगाट ने कड़ा जवाब दिया है। पूर्व महिला पहलवान और BJP नेता बबीता फोगाट ने बिना नाम लिए ही साक्षी मलिक पर जोरदार हमला किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय पहलवान साक्षी मालिक की हाल में ही लॉन्च हुई किताब ने भारतीय पहलवानों के बीच बयानों की जंग शुरू कर दी है। दरअसल, पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी विटनेस नाम की बुक में पूर्व साथी महिला पहलवान और BJP नेता बबीता फोगाट पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपनी बुक को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि बबीता फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ की अध्यक्ष बनना चाहती थी। बबीता फोगाट ने ही विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति ली थी। साक्षी मलिक के इस बयान के बाद बबीता फोगाट ने 23 अक्टूबर 2024 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कड़ा जवाब दिया है।

“किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई”

पूर्व महिला पहलवान और BJP नेता बबीता फोगाट ने साक्षी मलिक के बयान को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “खुद के किरदार से जगमगाओं, उधार की रोशनी कब तक चलेगी॥ किसी को विधानसभा मिला किसी को मिला पद, दीदी तुमको कुछ न मिला हम समझ सकते है तुम्हारा दर्द। किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई।”

“बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए बबीता ने उकसाया”

बबीता फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साक्षी मलिक का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनका यह पोस्ट साक्षी मलिक के लिए ही है। क्योंकि साक्षी मलिक ने अपनी किताब में विरोध प्रदर्शन के पीछे साजिश रचने का पूरा आरोप बबीता फोगाट पर ही लगाया है। साक्षी मलिक ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों को विरोध प्रदर्शन के लिए बबीता फोगाट ने उकसाया था, उन्होंने ने ही इसकी पूरी व्यवस्था की थी और हमें अनुमति दिलाई थी। बता दें कि साक्षी मलिक ने हाल में ही विटनेस नाम की एक किताब पब्लिश की है, जो उनकी ऑटोबायोग्राफी है। साक्षी मलिक ने इस किताब में कई खुलासे किए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का नया आरोप, लोन का गंभीर मामला दर्ज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा, पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने IPC...
spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵