back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहराइच हिंसा के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, परिवार बोला- भाई को पहले ही पुलिस ले गई थी, फिर मुठभेड़ क्यो

बहराइच हिंसा के 5 आरोपी नेपाल भागने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इसके बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बहराइच हिंसा के आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल की सीमा पर बहसरी नहर के पास मुठभेड़ हुई है। इन लोगों में से दो आरोपियों सरफराज और फहीम को गोली लगी है। ये दोनों मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं।

मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की बेटी ने क्या कहा

इसी बीच मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि मंगलवार शाम को उनके पिता अब्दुल हमीद और इनके 2 भाइयों सरफराज और फहीम को यूपी की STF की टीम ले गई थी। इनके पति और बहनोई को भी उठाया गया है और इन लोगों से संबंधित परिवार को कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार को डर है कि ये लोग मुठभेड में मारे जा सकते हैं। उन्होंने यूपी के सीएम से मदद की गुहार लगाई है। आरोपियों के परिवार ने यह भी कहा है कि एक दिन पहले ही पुलिस इन्हें उठाकर ले गई थी फिर मुठभेड़ कैसे हुई।

रामगोपाल की हत्या में शामिल थे आरोपी 

यह 5 आरोपी बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल थे। इस घटना के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं जिसके अनुसार जिनमें अब्दुल हमीद की छत पर 4-5 लोग नजर आ रहे हैं। इसके कुछ देर बाद रामगोपाल को गोली मार दी गई। 

डीजीपी ने क्या कहा 

उत्तर प्रदेश के DGP के अनुसार आरोपियों की हालत गंभीर है। सभी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारी टीमें काम कर रही हैं।  

उल्लेखनीय है कि इस मामले पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इस कार्रवाई के तहत महसी चौकी इंचार्ज और हरदी थाने के एसओ को निलंबित करने के बाद महसी के CO रुपेंद्र गौड़ को हटा दिया गया है। पीड़ित के परिवार को सरकार की ओर से 10 लाख रुपये मुआवजा, पीएम आवास योजना के तहत एक घर और एक अंत्योदय कार्ड दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bahraich Violence: सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक, मामले की अगली सुनवाई कल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बहराइच हिंसा के तीन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की सरकार की कार्रवाई पर...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵