back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विनेश-बजरंग को ‘अब हाथ का साथ’, विनेश फोगाट ने कहा- हमारी लड़ाई में बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियों ने दिया साथ

देश के स्टार कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब दोनों कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के अखाड़े में दिखाई देंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को देश के दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने आधिकारिक रूप से कांग्रेस जॉइन कर लिया। कांग्रेस में शामिल होने से पहले दोनों कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे। खड़गे के आवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। दोनों कुश्ती खिलाड़ी हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अब दोनों कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के अखाड़े में दिखाई देंगे।

BJP को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों ने दिया था साथ- विनेश

कांग्रेस मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के लिए हमेशा खड़ी रही। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा है। महिला पहलवानों की लड़ाई में बीजेपी को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों ने हमारा साथ दिया। विनेश फोगाट ने आगे कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरी उतरूं। मैं कांग्रेस का धन्यवाद करती हूं। बुरे वक्त में पता लगता है कि कौन आपके साथ है। मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं ऐसी पार्टी से जुड़ी हूं जो महिलाओं की पीड़ा को समझती है। हम हर उस महिला के साथ खड़े हैं जो खुद को असहाय समझती है। आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं।

विनेश के डिसक्वालीफाई होने पर एक आटी सेल खुश थी- बजरंग पूनिया

विनेश फोगाट के बाद बजरंग पूनिया ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की आटी सेल आज कह रही है कि हमारा मकसद तो राजनीति करना था, लेकिन जब हम प्रदर्शन कर रहे थे तब बीजेपी के अलावा सभी पार्टियां हमारे साथ थीं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस और देश को मजबूत करेंगे। ग्राउंड पर रहकर काम करेंगे। जब विनेश फाइनल में गई थी तो पूरा देश खुश था, लेकिन अगले दिन जो घटना हुई उसके बाद एक आटी सेल खुश थी। 

दोनों साथियों ने देश का दिल जीता है

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की सदस्यता से पहले संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि दोनों साथियों बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने देश का दिल जीता है। दिल जीतने वाले साथियों का स्वागत है। वहीं कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है। बजरंग और विनेश ने विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हम इनका स्वागत करते हैं।

देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं विनेश- अनिल विज

बता दें कि, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि अगर विनेश देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं, तो हमें क्या ऐतराज होगा। उन्होंने पहलवानों के विरोध प्रदशन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पहलवानों को बैक कर रही थी, कांग्रेस के उकसाने से ही वो आंदोलन चल रहा था। नहीं तो उसका फैसला भी हो जाता।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵