back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(संशोधित) चुनाव से पहले बढ़ीं टीएमसी प्रवक्ता कुणाल की मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष की फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। सारदा चिटफंड घोटाले के मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घोष को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। घोष मंगलवार को सीजीओ काॅम्प्लेक्स में ईडी के सवालों का जवाब देने जायेंगे। ईडी ने घोष को सीजीओ कंपलेक्स स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में मंगलवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। खास बात यह है कि चिटफंड मामले में कुणाल घोष करीब दो साल तक जेल में रह चुके हैं और उन्हें जांच एजेसी की जांच के लिए बुलाने पर हाजिर होने की शर्त पर जमानत मिली है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में गैरकानूनी तरीके से कोयला खनन और तस्करी के मामले में जांच कर रही सीबीआई ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा से पूछताछ की थी। रूजीरा से पूछताछ करने को लेकर कुणाल घोष ने सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। घोष का सवाल था कि चिटफंड मामलों की जांच को सीबीआई ने ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया है। घोष ने सीबीआई के मुकुल रॉय, शुभेंदु अधिकारी और भाजपा में शामिल हो चुके अन्य आरोपितों के घर क्यों नहीं जाने पर भी सवाल किया था। सीबीआई के खिलाफ कुणाल घोष के बयानबाजी के बाद अब ईडी ने घोष को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों ने बताया है कि मंगलवार सुबह 11:00 बजे घोष को सीजीओ कंपलेक्स में हाजिर होने को कहा गया है। इसके बाद टीएमसी ने भी कुणाल के आरोपों को दोहराना शुरू कर दिया है। इस संबंध में कुणाल घोष ने बताया कि हां, यह सच है मुझे नोटिस दिया गया है। 2013 से ही मैंने सभी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया है। अभी भी करूंगा। मंगलवार को निर्धारित समय पर सीजीओ कंपलेक्स में हाजिर हो जाऊंगा।" उल्लेखनीय है कि जब कुणाल घोष सारदा मामले में जेल में थे, तब उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के लिए सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे तौर जिम्मेदार ठहराते हुए ममता की गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि उसके पहले सीएम ममता ने उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया था। बहरहाल जेल से रिहा होने के बाद कुणाल घोष ने तृणमूल कांग्रेस और ममता की प्रशंसा शुरू कर दी थी जिसके बाद उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵