back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengaluru Building Collapse: कमजोर बेसमेंट के चलते बिल्डिंग ढही, 5 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

बीते दिन मंगलवार को बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिर गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके चलते मंगलवार को एक दर्दनाक घटना (Bengaluru Building Collapse) सामने आई। दरअसल, बेंगलुरु के होरामावु अगरा क्षेत्र में एक बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था। लगातार हो रही बारिश के चलते उस बिल्डिंग की नीव में पानी चले जाने के कारण बिल्डिंग कमजोर हो गई थी और भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 20 लोग मलबे में दब गए थे जिसमें से 13 लोगों को बचा लिया जबकि 5 लोगों के बचाया नहीं जा सका। 2 लोगों की अभी भी तालाश जारी है।

पुलिस कमिश्नर डी देवराज का बयान

इमारत ढहने की जानकारी मिले ही मौके पर पहुंची पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस कमिश्नर डी देवराज ने बताया कि जिस समय ये हादसा पेश आया उस समय 20 लोग मौजूद थे। इनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 घायलों को नार्थ हॉस्पिटल और होसमत हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। बता दें कि बीते एक दिन में करीब 157 मिलीमीटर बारिश हुई है जिसके चलते राहत-बचाव कार्य में मुश्किलें सामने आ रही हैं।

बारिश के मिस मैनेजमेंट के चलते JDS का कांग्रेस पर वार

बेंगलुरु में केवल मंगलवार को ही 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद कर्नाटक की विपक्षी पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने X हेंडल पर लिखा- “आह, बेंगलुरू का एक और दिन… कांग्रेस सरकार की गलतियों के कारण बारिश ने बेंगलुरू के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे को मिनी वेनिस में बदल दिया! सिद्धरमैया (Siddharammiah) और शिवकुमार (DK Shivkumar) को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए बधाई-बेंगलुरु वास्तव में भविष्य की ओर बढ़ रहा है। शायद अगले कार्यकाल में हम सड़कों के बजाय नावों में निवेश कर सकते हैं”?

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व संकट तेज: 80-90 विधायक डीके शिवकुमार के समर्थन में, बदलाव की संभावना प्रबल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान अब खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने गुरुवार को दावा...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...