back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chaitanya Baghel Arrested: ED का एक्शन! भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार, शराब घोटाले से जुड़ा है मामला

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई राज्य में शराब घोटाले से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई है। गिरफ्तारी से पहले ईडी की टीम ने सुबह-सुबह भिलाई में चैतन्य के आवास पर छापा मारा। ईडी की टीम तीन गाड़ियों में पहुंची थी, और CRPF जवान भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद किए गए हैं।

क्या है शराब घोटाला?


ईडी की जांच में सामने आया है कि 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में एक संगठित शराब सिंडिकेट ने मिलकर बड़ी मात्रा में अवैध कमाई की। इस घोटाले में 2161 करोड़ रुपये की ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ यानी अवैध कमाई का अनुमान है। आरोप है कि शराब की सरकारी बिक्री में CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के जरिए कमीशन वसूली गई। कच्ची देशी शराब बिना किसी रिकॉर्ड के बेची गई, जिससे सरकार को कोई राजस्व नहीं मिला, लेकिन निजी लोगों की तिजोरी भर गई। इस सिंडिकेट में अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, और कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री) का नाम सामने आया है।

पूर्व CM भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया


भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा,”ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है। आज अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाया जाना था। बघेल ने ईडी की कार्रवाई को “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया और कहा कि विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। मार्च 2025 में भी ईडी ने चैतन्य बघेल और उनके सहयोगियों पर छापेमारी की थी। दुर्ग जिले में उनके घर और करीबी पप्पू बंसल के ठिकानों पर 14 जगह रेड की गई थी। उस दौरान नकद रकम और दस्तावेज बरामद हुए थे। नोट गिनने की मशीनें भी इस्तेमाल की गई थीं। चैतन्य बघेल को ईडी की हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि उन्हें घोटाले से कितना लाभ मिला और उनके खिलाफ सबूत कितने ठोस हैं। ईडी पहले ही इस मामले में 205 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब कांग्रेस में बढ़ा सियासी पारा, 35 नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात का मांगा समय, लिखी चिट्ठी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह एक बार फिर सुर्खियों में है। इसी कड़ी में पार्टी के लगभग...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...