back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Railway Jobs 2025 : रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी का बड़ा मौका! निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

रेलवे भर्ती के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आयी है। आरआरसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस की सीधी भर्ती निकाली है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । रेलवे भर्ती के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आयी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस की सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन अब प्रकाशित हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिसे आप SECR की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in या www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2025 है। इसके बाद प्राप्त किए गए आवेदन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025: वैकेंसी की जानकारी

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 विभिन्न ट्रेड्स के तहत आयोजित की जा रही है। जिसमें कारपेंटर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, और स्टेनोग्राफर हिन्दी जैसी विभिन्न श्रेणियाँ शामिल हैं। कारपेंट के लिए वैंकेसी 38, COPA के लिए 100, डाफ्ट्समैन सिविल के लिए 11, इलेक्ट्रीशियन के लिए 182, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 05, फिटर के लिए 208, मैकेनिस्ट के लिए 04, पेंटर के लिए 45, मैक आरएएसी के लिए 40, एसएमडब्ल्यू के लिए 04, स्टेनोग्राफर इंग्लिश के लिए 27, स्टेनोग्राफर हिन्दी के लिए 19, डीजल मैकेनिक के लिए 08, टर्नर के लिए 04, वेल्डर के लिए 19, वायरमैन के लिए 90, कैमिकल लोबोरेटरी असिस्टेंट के लिए 04, डिजिटल फोटोग्राफ के लिए 02 वैकेंसी निकाली गई है। यानि कुल 835 पदों पर भर्ती होगी। 

योग्यता

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए :-

– उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो।

– संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की आखिरी तारीख, 25 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी। रेलवे अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक निश्चित स्टाइपेंड (वेतन) का भुगतान किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 वर्ष होगी। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना

अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने 10वीं और आईटीआई के अंक पोर्टल पर योग्यता सेक्शन में जरूर भरने होंगे। यदि अभ्यर्थी यह जानकारी सही तरीके से नहीं भरते, तो उनका आवेदन स्वचालित रूप से निरस्त हो सकता है। रेलवे अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी आरआरसी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वेबसाइट से ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Railways: बिना आधार OTP सत्यापन के बुक नहीं होगें तत्काल टिकट, रेलवे के नए नियम 1 जुलाई से लागू होंगे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय रेलवे सफर करने वाले यात्रियों के लिए नई सुविधा लेकर आ रही है। अब भारतीय रेलवे ने तत्काल...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...