back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजमेर शरीफ दरगाह के प्रमुख का बड़ा बयान, कहा- मोहन भागवत की तरफ से भी पेश की जाती है चादर

अजमेर शरीफ दरगाह मामले में दरगाह के मुखिया सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मोहन भागवत की तरफ से भी दरगाह में चादर पेश की जाती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह के अंदर शिव मंदिर का दावा करने वाली हिन्दू सेना की याचिका पर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा है कि इस तरह के मामलों में कोई भी कोर्ट जा सकता है। लेकिन कोर्ट में सुनवाई और सबूत पेश करने के बाद ही फैसला लिया जा सकता है। देश में कोई भी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह की याचिका दाखिल कर सकता है।

“कब तक मस्जिद के भीतर शिव मंदिर ढूढ़ते रहोगे”

सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान का कि मोहन भागवत ने भी खुद कहा था कि कब तक मस्जिद के भीतर शिव मंदिर ढूढ़ते रहोगे। उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में जो किया गया, उसका क्या परिणाम हुआ? वहां चार लोगों की मौत हो गई। दो घरों में तो कमाने वाले यही थे। लेकिन इसका उन लोगों को कोई भी मलाल नहीं है।

सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने निचली अदालत की ओर से पक्षकार न बनाए जाने पर कहा कि हमारे पास हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के वकीलों का एक पैनल हुआ है। हम लोग इनसे सलाह लेंगे कि हमें इस मामले में पक्षकार बनना चाहिए या सिर्फ इंतजार करना चाहिए, इस सवाल के जवाब पर हम अमल करेंगे।  

मोहन भागवत की तरफ से भी पेश की जाती है चादर

सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अजमेर शरीफ दरगाह में देश के प्रधानमंत्री 1947 से चादर भेज रहे हैं। यहां भारत के कई राज्यों के सीएम, राज्यपाल और RSS प्रमुख की तरफ से चादर चढ़ाई गई है। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख भी यहां चादर भेजते हैं। यहां तक कि RSS प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से भी अजमेर शरीफ दरगाह में चादर चढ़ाई जाती है।

 सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अजमेर में जितनी हिन्दू आबादी है, उन्हें दरगाह पर बड़ी आस्था है। हिन्दू महिलाएं अपने बच्चों को अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर लेकर खड़ी रहती हैं और मस्जिद से नमाज पढ़कर आने वालों से अपने बच्चे पर फूंक मरवाकर, अपने बच्चे की बीमारी को ठीक करने की उम्मीद लगाए रहती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव का ऐलान, जानें कब होगा नामांकन और क्या है पूरा शेड्यूल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान यूथ कांग्रेस में गुटबाज़ी और निष्क्रियता के चलते संगठनात्मक चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस चुनाव के लिए नामांकन 22 फरवरी...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...