back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेशी दुल्हन को भाया बिहारी दूल्हा, बिहार के गांव में लिए सात फेरे, धूमधाम से हुई शादी

गोपालगंज, 19 मई (आईएएनएस)। शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई अजीबोगरीब शादियां और प्रेम कहानियां भी सुनने को मिलती हैं। कहा जाता है कि सच्चे प्यार में सरहदें मंजूर नहीं होती। ऐसा ही नजारा बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है। गोपालगंज के मुरार बतराहा गांव में देसी दूल्हे और विदेशी दुल्हन की शादी चर्चा का विषय बन गई है। हम बात कर रहे हैं फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा गांव के रहने वाले धीरज प्रसाद और फिलीपींस में पली, पढ़ीं वेलमुन डुमरा की। इनका प्यार तो शुरू हुआ फिलीपींस में लेकिन गोपालगंज के गांव में आकर दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। धीरज और डुमरा दोनों फिलीपींस में नौकरी करते हैं। दूल्हा बने धीरज फिलहाल वहां एक होटल में मैनेजर हैं जबकि डुमरा मार्केटिंग डीलर हैं। डुमरा को न तो हिंदी आती है न ही हिंदू धर्म की रीति रिवाजों को वह जानती हैं। डुमरा बताती हैं कि वे सेल्समैन का काम करती थीं, जहां पर भारतीय मूल के धीरज से मुलाकात हुई और एक झलक में प्यार हो गया। इसके बाद हमलोग मिलने लगे। इसके बाद फिर शादी करने की योजना बनी। परिजनों का कहना है शादी के लिए दोनों परिवार राजी थे। डुमरा की इच्छा भारत में आकर ही शादी करने की थी। परिजनों के मुताबिक वेलमुन डुमरा अपनी शादी में स्पेशल वीजा लेकर भारत आई हैं, जबकि उनके माता-पिता को वीजा नहीं मिल पाया, जिस कारण वे शादी में शरीक नहीं हो पाए। धीरज के गांव में बुधवार की रात हिंदू रीति रिवाज और पूरे विधि-विधान के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे के साथ दोनों एक दूजे के हो गए। इस शादी को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है। धीरज प्रसाद के परिवार वाले और गांव वाले भी इस शादी से बहुत खुश हैं। शादी में शामिल होने आए लोग भी विदेशी बहू को पाकर खुश हैं। धीरज के भाई पंकज कहते हैं कि कुछ दिनों तक यहां रहने के बाद दोनों फिर फिलीपीस लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस शादी से पूरा परिवार खुश है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल कब बनेंगी दुल्‍हन? दुबई में प्राइवेट जेट पर होगी शादी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट और मॉडल तान्या मित्तल एक बार फिर घरवालों के...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵