back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP महाराष्ट्र निकाय चुनाव को अपने दम पर लड़ने की कर रही तैयारी, शिवसेना और NCP को नहीं देगी भाव

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को अकेले अपने दम पर लड़ने की तैयारी कर रही है। बीजेपी महाराष्ट्र निकाय चुनाव में शिवसेना और NCP के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल करके सबको चौंका दिया था, बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 133 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने महज 148 विधानसभा सीटों पर महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी की इस बड़ी जीत के पीछे RSS की प्लानिंग और मेहनत का भी बड़ा हाथ था। खबरों के अनुसार, RSS और बीजेपी ने महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी हैं। बीजेपी के रणनीतिकारों की राय है कि महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को अकेले पार्टी के दम पर लड़ा जाए। RSS का भी मानना है कि बीजेपी को महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को अकेले लड़ना चाहिए।

“इससे पार्टी को निचले स्तर तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी”

बीजेपी के रणनीतिकारों का कहना है कि इससे पार्टी को निचले स्तर तक पहुंच बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। इसके अलावा बीजेपी मुंबई, नागपुर, पुणे समेत कई शहरों में अपनी ताकत का अंदाजा भी लगा पाएगी। बता दें कि बीजेपी के अलावा अन्य दल भी महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को अकेले ही लड़ने के पक्ष में हैं। खासतौर पर MVA में तो शिवसेना(UBT) कई बार कह चुकी है कि वे महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को अकेले अपने दम पर लड़ेगी। उद्धव की शिवसेना का कहना है कि इससे उन्हें दो फायदे होंगे। पहला फायदा, यह है कि इससे राज्य के सभी कार्यकर्ता खुश होंगे। दूसरा फायदा यह है कि इससे पार्टी के अधिक से अधिक लोग चुनाव लड़ सकेंगे।

“महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में RSS भी सहयोग करेगा”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी ने महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को अकेले लड़ने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने इसके लिए अपने सभी आनुषांगिक संगठनों को सक्रिय कर दिया है। खबरों के अनुसार, बीजेपी ने महाराष्ट्र के निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भायंदर में मीटिंग भी की थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में RSS भी सहयोग करेगा। भायंदर की मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में RSS के सहयोग के कारण बीजेपी को बड़ा फायदा मिला था।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...