back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल को मिनी पाकिस्तान बताने पर BJP नेता नितेश राणे की सफाई, कहा- तथ्य के आधार पर दिया था बयान

केरल को मिनी पाकिस्तान बताने वाले अपने बयान पर BJP नेता नितेश राणे ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वो बयान तथ्य के आधार पर दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने केरल को मिनी पाकिस्तान वाले अपने बयान पर सफाई दी है। नितेश राणे ने अपनी सफाई में कहा है कि वह केरल में जारी धर्मांतरण को लेकर ऐसा बयान दे रहे थे। लेकिन नितेश राणे ने मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर सफाई देते हुए एक और विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरा चैलेंज है कि वे मुझे इस मामले में गलत साबित कर के दिखाए। नितेश राणे ने पुणे के पुरंदर तालुका में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि केरल एक मिनी पाकिस्तान है। इसी कारण राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वहां से चुनाव जीतते हैं। वहां सारे आतंकवादी इन्हें वोट देते हैं। इसमें कुछ भी झूठ नहीं है, यह सच्चाई है। आप इस बारे में पूछ तक सकते हैं कि ये लोग आतंकियों को साथ लेकर ही सांसद बने हैं।

“जो भी कहा है वो तथ्य पर आधारित है”

बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा है कि केरल भारत का ही हिस्सा है। केरल में हिंदुओं की बहुत ही तेजी से संख्या घटती जा रही है। केरल में हिंदुओं का मुसलमान या ईसाई बनना आम बात हो गई है। वहां लव जिहाद के मामले भी तेजी के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं। अपनी बात जारी रखते हुए नितेश राणे ने कहा कि उन्होंने केरल में हिंदुओं के हालातों की तुलना पाकिस्तान से की थी। अगर पाकिस्तान जैसी स्थिति केरल में भी पैदा होती है तो फिर हम लोगों को समझना होगा। हम यही चाहते हैं कि हमारा हिंदू राष्ट्र अपने स्वरूप में बरकरार रहे।

केरल में हिंदुओं की रक्षा करना बहुत ही जरूरी है। इसके बाद नितेश राणे ने कहा कि वह तो सिर्फ केरल के तथ्य सामने रख रहे थे, ताकि सभी को इसके बारे में पता चल सके। उन्होंने जो भी कहा है, वो तथ्य पर आधारित है। मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर सफाई देने के बाद नितेश राणे ने कहा की वह विपक्ष को और कांग्रेस को चैलेंज है कि कांग्रेस उनको गलत साबित करके दिखाए।

“ये लोग कौन हैं जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सपोर्ट करते हैं”

बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा कि उनके साथ एक व्यक्ति थे। जिन्होंने उन्हें बताया कि किस तरह से 12 हजार हिंदू महिलाओं को केरल में इस्लाम या ईसाइयत अपनाने से रोका गया है। नितेश राणे ने आगे कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए जो भी कहा है, उसके बारे में आप वायनाड में किसी से भी पूछ सकते हैं। आखिर ये लोग कौन हैं जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सपोर्ट करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...