back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजेपी की समीक्षा रिपोर्ट में यूपी में पार्टी की हार का हुआ खुलासा, जानें क्या रहें कारण?

UP News: बीजेपी की उत्तर प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में विशेष दल ने प्रदेश के मुखिया को समीक्षा रिपोर्ट सौंपी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन को लेकर बीजेपी की कोर कमेटी ने 28 जून 2024 को लखनऊ में एक बैठक आयोजित की। बीजेपी की कोर कमेटी की इस बैठक में उन सीटों का विश्लेषण किया गया, जहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी की उत्तर प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में विशेष दल ने प्रदेश के मुखिया को समीक्षा रिपोर्ट सौंपी, जिसमे इन बातों का जिक्र किया गया। 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार की पूरी जानकारी दी हुई है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समीक्षा रिपोर्ट में हार के काई कारण दिए हुए हैं, जिसमे से अफसरशाही के द्वारा जनता और कार्यकर्ताओं के साथ किया गया व्यवहार भी एक बड़ा कारण है। साथ में ही इसमें अफसरों के भीतरघात को भी शामिल किया गया है। बीजेपी की विशेष टीम ने इस समीक्षा रिपोर्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा है। इस समीक्षा रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी हार की पूरी जानकारी दी हुई है। 

ओबीसी मतदाता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान नहीं किया

बीजेपी की विशेष टीम ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन का कारण विधानसभाओं में विधायकों की निष्क्रियता को भी बताया है। समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि विधायक अपने क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी के खिलाफ हो गए थे। जिसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ा। वहीं संविधान के मुद्दे पर शेड्यूल कास्ट मतदाता नाराज हो गए थे, ऐसा इस समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है। ओबीसी मतदाता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान नहीं किया। जिसके कारण बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। 

इस समीक्षा रिपोर्ट को तीन चरणों मे तैयार किया गया है

वहीं बीजेपी की समीक्षा रिपोर्ट में पार्टी की यूपी में हार का अन्य कारण बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों के साथ नाराजगी भी रही है। इस समीक्षा रिपोर्ट को तीन चरणों मे तैयार किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...