back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand Election से पहले JMM को बड़ा झटका, चंपई सोरेन को मिली Z+ सुरक्षा, BJP में शामिल होना तय

हेमंत सोरेन के मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद चंपई को कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जेड प्लस की सुरक्षा दी जएगी। 30 अगस्त को वो बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। उन्होंनो सोमवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। झारखंड लौटने के बाद चंपई सोरेन को यह सुरक्षा दी जाएगी। हेमंत सोरेन के मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद चंपई सोरेन को कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था।

30 अगस्त को चंपाई बीजेपी में होंगे शामिल

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वो 30 अगस्त को आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। 

इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो खुद चाहते हैं कि चंपई बीजेपी में शामिल हो जाए। वो बड़े लीडर हैं। उनके बारे में टिप्पणी करना उन्हें अच्छा नहीं लगता है। पिछले 5-6 महीने से उनसे बात हो रही है।

उनके साथ अभी तक कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है लेकिन उन्हें लगता है कि अब समय आ गया है।

चंपई ने कहा था कि वो राजनीति नहीं छोड़ेंगे

इससे पहले चंपाई ने कहा था कि वो राजनीति नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने तीन विकल्प बताए थे। रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। उन्होंने कहा था कि वो रिटायर नहीं होंगे। पार्टी को मजबूत बनाएंगे और अगर इस बीच कोई अच्छा दोस्त मिल गया तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे। दरअसल हेमंत सोरेन के मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद चंपाई को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हेमंत को जमानत मिलने के बाद चंपाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

चंपाई को साथ अन्याय हुआ है: गांव के निवासी

इस पूरे घटनाक्रम पर चंपाई के गांव के निवासियों का कहना है कि चंपाई के साथ अन्याय हुआ है। उनका अपमान किया गया है। उन्हीं के कारण पार्टी आगे बढ़ी है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाए रखना चाहिए था। आगे उनका जो भी कदम होगा हम उसका समर्थन करेंगे। दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा था कि अगर वो बीजेपी में जाएंगे तो हम उनका समर्थन नहीं करेंग। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मंत्री पद छोड़कर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री अब खुद करेंगे मरीजों का इलाज, जिला अस्पतालों के OPD में आएंगे नजर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक अभूतपूर्व और साहसिक कदम उठाया है। जहां...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵