back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Milkipur By-Election: मिल्कीपुर सीट पर चंद्रभानु की बंफर बढ़त, आपनी ही बूथ नहीं बचा पाई सपा

यूपी की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तर प्रदेश की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने जीत दर्ज की है। चुनाव में पासवान को 1 लाख 46 हजार 397 वोट मिले हैं। उनका मुकाबला अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद से था। पासवान ने अजीत प्रसाद को 61 हजार 710 वोटों के अंतर से हराया है। 

कौन हैं चंद्रभानु पासवान?

बीजेपी प्रत्‍याशी चंद्रभानु पासवान पासी समाज ताल्लुक रखते हैं। वह दो बार रुदौली से जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। चंद्रभानु का पूरा परिवार साड़ी के करोबार से जुड़ा है। वो सूरत और रुदौली में साड़ी का बिजनैस करते हैं। पिछले 2 साल से चंद्रभानु पासवान मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सक्रिय थे।

भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत 

इस मिल्कीपुर सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी थी। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों के मुद्दों को पार्टी गिना रही है। इससे पहले लोकसभा में हार से पार्टी ने सबक लिया, और इसे चुनौती मानते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा।

बीजेपी ने चंद्रभानु पासवान को ही क्‍यों दिया था टिकट?

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने अपने उम्‍मीदवार के रूप में चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा। इस विधानसभा सीट में करीब साढ़े तीन लाख वोटर हैं। जिसमें दलित वोटरों की संख्या डेढ़ लाख के करीब है। उसमें भी पासी समाज के वोटरों की संख्या लगभग 55 हजार है। इस सीट पर मुस्लिम वोटर भी निर्णायक भूमिका में रहते हैं। बीजेपी ने जातीय समीकरण को देखते हुए पासी समुदाय के प्रत्‍याशी को टिकट दिया। इस चुनाव में पासवान एक बड़ी बढ़त हासिल कर चुके है। वो जीत की और अग्रसर है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली MCD के उप-चुनाव: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 30 नवंबर को दिल्ली के वोटर्स के लिए ‘सवेतन अवकाश’ घोषित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा सरकार ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले आगामी उप-चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...