back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RG Kar अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक का दावा, कहा- पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष लावारिस शवों को बेचने के गिरोह…

Kolkata Rape & Murder Case: अख्तर अली ने कहा है कि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के इन अपराधों की शिकायत राज्य सतर्कता आयोग को भी की गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। जिसको लेकर सभी देशवासियों में काफी नाराजगी है। वहीं कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या को लेकर पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी जांच के दायरे में हैं। सीबीआई उनसे इस मामले में लगातार अपनी पूछताछ कर रही है। बता दें कि संदीप घोष आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल थे, जब अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई, तो इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बाद संदीप घोष को प्रिंसिपल के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

लावारिस शवों को बेचने समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे

वहीं आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुसीबतें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। उनपर एक नया बड़ा आरोप लगा है। दरअसल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने एक मीडिया चैनल में कहा है कि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष लावारिस शवों को बेचने समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर ये आरोप भी लगाए हैं कि वह बांग्लादेश में बायोमेडिकल अपशिष्ट और मेडिकल उपकरणों की तस्करी किया करते थे। 

अख्तर अली वर्ष 2023 तक आरजी कर अस्पताल में ही कार्यरत थे

मिली जानकारी के अनुसार अख्तर अली वर्ष 2023 तक आरजी कर अस्पताल में ही कार्यरत थे। अख्तर अली ने कहा है कि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के इन अपराधों की शिकायत राज्य सतर्कता आयोग को भी की गई थी। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष जांच में दोषी भी पाए गए थे लेकिन इसके बावजूद भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग को एक जांच रिपोर्ट भी भेजी थी। लेकिन राज्य स्वाथ्य विभाग ने उस जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बजाय मेरा ही ट्रांसफर कर दिया था।  

लेकिन मै उस प्रयास में सफल नहीं हो पाया: पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली

पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने कहा है कि उनके अलावा जांच समिति के अन्य 2 सदस्यों को भी ट्रांसफर कर दिया गया था। पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा है कि उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के छात्रों को इस आदमी (पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष) से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया था, लेकिन मैं उस प्रयास में सफल नहीं हो पाया।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵