back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बदलाव: CRPF हटाई गई, जिम्मेदारी अब दिल्ली पुलिस को..

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था में फिर बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने उनका सीआरपीएफ सुरक्षा कवर हटा दिया है और अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दोबारा दिल्ली पुलिस को सौंप दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था में फिर बदलाव किया गया है. केंद्र सरकार ने उनका सीआरपीएफ सुरक्षा कवर हटा दिया है और अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दोबारा दिल्ली पुलिस को सौंप दी है।

हमले के बाद मिली थी CRPF सुरक्षा

20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस स्थित सीएम कैंप ऑफिस में जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था. आरोपी ने पहले उन्हें कागज थमाया, फिर जोर से चिल्लाते हुए थप्पड़ मार दिया. यही नहीं, आरोपी ने उनके बाल खींचे और गालियां भी दीं. हमले के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे “सुनियोजित साजिश” बताया. इसके तुरंत बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें अस्थायी रूप से सीआरपीएफ Z श्रेणी सुरक्षा देने का आदेश दिया था।

अचानक क्यों बदला फैसला?

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने शुरुआत में सीआरपीएफ सुरक्षा देने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में योजना बदली गई. सुरक्षा कवर को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक आदेश बदलकर सुरक्षा की जिम्मेदारी वापस दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई.

अब तक दो गिरफ्तारियां

इस हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी की पहचान साकिर्या राजेशभाई खीमजी (41) के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला और पेशे से ऑटो-रिक्शा चालक है. आरोपी पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

क्या है Z श्रेणी सुरक्षा?

Z श्रेणी सुरक्षा में करीब 20–22 जवानों की टीम रहती है, जिनमें CRPF के कमांडो शामिल होते हैं. यह सुरक्षा स्तर केवल चुनिंदा वीआईपी को दी जाती है. फिलहाल इस सुरक्षा को हटाकर सीएम गुप्ता की देखरेख का जिम्मा पूरी तरह से दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵