back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में अमित शाह से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कि मुलाकात, पीएम मोदी से मांगा वक्त; जानें क्या है इसके मायने?

Amit Shah Meets Yogi Adityanath: दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमित शाह से मिलने उनके घर पर पहुंचे हैं। मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में 18वीं लोकसभा गठन के साथ मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो चुकी है। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने अपने 71 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ले ली हैं। इसके बाद आज दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमित शाह से मिलने उनके घर पर पहुंचे हैं। सरकार गठन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के बीच यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश से आए नतीजों के बाद राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

अमित शाह से मिले सीएम योगी

अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम योगी राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। इसके अलावा सीएम योगी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात का वक्त मांगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात कर एक बार फिर से केंद्र में मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी हैं। हालांकि सीएम योगी किन मुद्दों को लेकर अमित शाह से मुलाकात करने गए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह इस बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीटों में कमी आई है, हो सकता है कि दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत हो। इसके अलावा अटकलें है कि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच अगले भाजपा अध्यक्ष को लेकर भी बोत हो सकती है।

यूपी से भाजपा को लगा बड़ा झटका

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार उत्तर प्रदेश से भाजपा को अच्छे परिणाम नहीं मिले है। चुनाव परिणाम के बाद से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। शनिवार को सीएम योगी ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में खराब चुनावी प्रदर्शन के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रदेश में सरकार के कामकाज और जनता से मिले फीडबैक के आधार पर समस्याओं को दूर करने को लेकर बातचीत की गई। लोकसभा चुनाव में कई मंत्रियों के इलाकों में बीजेपी को कम वोट मिले, जिसको लेकर भी इस बैठक में सभी से चर्चा की गई। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी से बड़ा झटका लगा है। राज्य की 80 सीटों में समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भजपा को यहां से महज 33 पर संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा चुनाव में कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵