back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आजीविका चलाने के लिए नारियल के छिलके को बनाया सहारा, शुरू किया लघु उद्योग

नारियल के छिलके से खिलौने बनाने का काम करती हैं। इस खिलौने को बनाने में दो दिनों का वक्त लगता है। इससे वो हाथी, ऊंट, जिराफ साथ ही घर के सजावट में इस्तेमाल होने वाले तोरड़ तक बनाती है।

नई दिल्ली (माधुरी सोनकर)। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के तरफ से कई तरीके के अभियान चलाए जा रहें है। इसी कड़ी में स्वावलंबी भारत अभियान का तीन दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली के पूसा इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया। वहीं आन्ध्र प्रदेश प्रांत की रहने वाली अंजना और रोहिणी नारियल के छिलके से खिलौने बनाने का काम करती हैं।

दो दिनों में तैयार करती हैं खिलौने

अंजना ने बताया कि वो नारियल के छिलके से खिलौने बनाने का काम करती हैं। इस खिलौने को बनाने में दो दिनों का वक्त लगता है। इससे वो हाथी, ऊंट, जिराफ साथ ही घर के सजावट में इस्तेमाल होने वाले तोरड़ तक बनाती है। उन्होंने बताया कि वो नारियल के छिलके से जानवरों का ढांचा तैयार करती है। इसके बाद रंग बिरगें रस्सियों को लपेटकर उसे बनाने का काम करती है।

कम कीमतों पर उपलब्ध है बाजारों में

अंजना ने बताया कि इस खिलौनों की बाजार में कीमत भी काफी कम रखी गई है। इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। इन खिलौने को शुरूआती कीमत 200 रुपये रखी गई है और ये देखने में काफी आकृषक है।

घर चलाने के लिए महिलाएं बनाती हैं खिलौने

अंजना ने बताया कि इस खिलौने को बनाने वाली महिलाएं काफी गरीब घरों से आती हैं। वो अपनी आजीविका चलाने के लिए इसको बनाती हैं। इसी के साथ ही वो खुद को आत्मनिर्भर बना रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵