back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कमेंट करना CM रेवंत रेड्डी को पड़ा भारी, ऐसी क्लास लगी कि मांगनी पड़ी माफी

Revanth Reddy: जिसके बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने देश के सर्वोच्च न्यायालय से 30 अगस्त 2024 को बिना शर्त माफी मांगी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता के. कविता को जमानत मिलने पर टिप्पणी की थी, जिसको लेकर उन्होंने 30 अगस्त 2024 को माफी मांगी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को उनकी टिप्पणी के लिए फटकार लगाई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने देश के सर्वोच्च न्यायालय से 30 अगस्त 2024 को बिना शर्त माफी मांगी है।   

रेवंत रेड्डी ने बिना शर्त मांगी माफी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि वह भारतीय न्यायपालिका के प्रति सर्वोच्च सम्मान और पूर्ण विश्वास रखते हैं। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आगे कहते हैं कि उन्हें प्रेस रिपोर्टों में उनके नाम से की गई टिप्पणियों से यह आभास हुआ है कि वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक विवेक पर ही सवाल उठा रहे थे। इसके बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगते हुए कहा कि वह फिर से अपनी बात दोहराते हैं कि वह भारतीय न्यायपालिका के प्रति सर्वोच्च सम्मान और पूर्ण विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं प्रेस रिपोर्टों में व्यक्त किए गए बयानों के लिए अपना खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा है कि इन रिपोर्टों में उनके नाम से की गई टिप्पणियों को संदर्भ से बाहर किया गया है।’

K Kavitha की जमानत पर की थी टिप्पणी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि न्यायपालिका और इसकी स्वतंत्रता के प्रति वह सम्मान और सर्वोच्च आदर रखते हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय संविधान में दृढ़ विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में न्यायपालिका को सर्वोच्च सम्मान करते हैं। वह आगे भी इसको पूरा सम्मान देते रहेंगे।  

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में BRS नेता के. कविता को जमानत देते हुए 27 अगस्त 2024 को कहा था कि किसी अपराध में आरोपी का दोष साबित होने से पहले लंबे समय तक कारावास को बिना सुनवाई के सजा नहीं बनने देना चाहिए।  

वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने BRS नेता के. कविता की जमानत पर टिप्पणी की थी कि BRS ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के लिए काम किया था। इस बात कि चर्चा भी जोरों पर है कि के. कविता को यह जमानत BRS और BJP के बीच हुए सौदे के कारण हुई है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵