back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा में चक्कर खाकर गिरीं कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम, NEET पेपर लीक विरोध के दौरान बिगड़ी तबीयत

Phulo Devi Netam: राज्यसभा में NEET पेपर लीक को लेकर सदन की वेल में विरोध प्रदर्शन करते हुए अचानक कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर पड़ीं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज 18वीं लोकसभा के संसद सत्र का पांचवा दिन था। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। संसद के दोनों सदमें में विपक्ष NEET पेपर लीक पर चर्चा कराने की मांग कर रहा है। राज्यसभा में कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। इस दौरान नीट पर हंगामे के बीच कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर पड़ीं। आनन-फानन उनको संसद भवन से राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

मल्लिकार्जुन खरगे फूलोदेवी नेताम को देखने अस्पताल पहुंचे

इस घटना की जानकारी कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की एक पोस्ट में दी। एक्स पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा कि नीट, यूजीसी-नेट और अन्य पेपर लीक घोटालों पर तत्काल चर्चा से सरकार के इनकार के कारण आज राज्यसभा में हुए शोर-शराबे के बीच कांग्रेस सांसद फूलो देवी अचानक गिरीं और बेहोश हो गईं। कुछ दिन पहले ही उन्हें डेंगू हुआ था। उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाना पड़ा। हमें उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी। विपक्ष के कई सांसद उनको देखने अस्पताल गए हैं। इसमें राज्यसभा के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी फूलोदेवी नेताम को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

कौन हैं फूलो देवी नेताम? 

फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कोंडागांव की रहने वाली हैं और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं। वे छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। वे 14 सितंबर 2020 को कांग्रेस के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं। बस्तर की रहने वाली फूलो देवी नेताम उन 12 सांसदों में भी शामिल थी, जिन्हें राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने गुरुवार को पिछले साल सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए आपत्तिजनक आचरण का दोषी ठहराया था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...