back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका; किरण चौधरी ने बेटी संग दिया इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल

Kiran Choudhry Resigns: हरियाणा के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस से किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव में हरियाणा से कांग्रेस को अच्छी खबर मिली थी। यहां कांग्रेस भाजपा से 5 सीटें छीनने में कमयाब रहीं थी। लेकिन अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस से किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसके साथ उन्होंने अपने सभी समर्थकों को दिल्ली में पहुंचने के निर्देश दिया हैं।

लोकसभा चुनाव में बेटी को टिक ना मिलने से थी नाराज

आपको बता दें कि किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में बेटी को टिकट नहीं मिलने के बाद से पार्टी के खिलाफ काफी मुखर थी। आज उन्होंने ईमेल के जरिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना और अपनी बेटी का इस्तीफा भेज दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि किरण चौधरी बीजेपी का दामन थामन सकती हैं। हालांकि, उस वक्त उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया था। 

अपने इस्तीफे में किरण चौधरी कांग्रेस पर लगाया व्यक्ति-केंद्रित होने का आरोप

अपने इस्तीफे में किरण चौधरी ने लिखा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से एक व्यक्ति-केंद्रित हो गई है जिसने अपने स्वार्थी के हितों के लिए पार्टी के हित से समझौता किया है। इसलिए अब मेरे लिए आगे बढ़ने का समय है ताकि मैं अपने लोगों के हितों को बनाए रख सकूं और वे मूल्य जिनके लिए मैं खड़ी हूं। इस ईमेल में उन्होंने किसी का नाम तो नही लिखा, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वो इसमें भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा पर निशाना साध रहीं है। 

भाजपा में शामिल हो सकती है किरण चौधरी

अब कांग्रेस से उनके इस्तीफे के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल होंगी। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रह सकते हैं। किरण अपनी बेटी श्रुति के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से टिकट मांग रही थी, मगर पार्टी ने उनकी जगह महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह को टिकट दे दिया था। जिसके बाद वह पार्टी के खिलाफ काफी मुखर होकर आवाज उठा रहीं थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵