back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी विधानसभा का घेराव करने के लिए भारी संख्या में लखनऊ पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में लखनऊ पहुंच गए हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज 18 दिसंबर 2024 को तीसरा दिन है। कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने के लिए कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नेहरू भवन पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विधानसभा के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।   

“यह बहुत ही शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है”

कांग्रेस का कहना है कि वे उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा का घेराव करेंगे। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें कांग्रेस के केंद्र के कुछ बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राज ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस के विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पूरी तरह घबरा गई है, इसलिए वे पुलिस के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर उन्हें रोकने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर धरने में शामिल होने से रोका जा रहा है। यह बहुत ही शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है।

“हम BJP के तानाशाही और दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राज ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार चाहे जितनी नुकीली बैरिकेडिंग कांग्रेसियों को रोकने के लिए लगाए, लेकिन हम इससे डराने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का विधानसभा का घेराव ऐतिहासिक होगा और हम बीजेपी के तानाशाही और दमनकारी नीतियों से बिल्कुल भी डरने वाले नहीं हैं। हम हर हाल में उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करेंगे।  

यूपी पुलिस ने विधानसभा के आसपास प्रदर्शन पर लगाया प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के द्वारा विधानसभा के घेराव के ऐलान के बाद आज पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। वहीं कांग्रेस के उत्तर प्रदेश विधानसभा के घेराव के ऐलान के बाद डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के आसपास किसी भी तरह के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Kanthi Uttar सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले की...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵