back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजेपी MLA बालमुकुंद आचार्य का विवादित बयान, युवक से जबरन बुलवाया ‘वंदे मातरम्’, कहा- ‘भारत का खाते हैं, लेकिन

जयुपर के हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य जयपुर में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए थे। वह इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि थे लेकिन उन्‍होंने एक विवाद पैदा कर दिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजस्थान में जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने एक मुस्लिम युवक को जबरन ”वंदे मातरम्’ बुलवाने की कोशिश की। यह मामला जयपुर में एक कार्यक्रम का है। जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान BJP विधायक को विरोध का सामना करना पड़ा। 

दरअसल, विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य जयपुर में आयोजित शिक्षण संस्थानों के अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए थे। वह इस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के तौर पर शामिल हुए लेकिन उन्‍होने एक विवाद पैदा कर दिया। मुस्लिम युवक के वंदे मातरम् नहीं बोलने पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उसे ‘देश विरोधी’ बता दिया। 

‘देश का खाते हैं लेकिन देश के खिला

मुख्‍य अतिथि के तौर पर विधायक ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए भाषण दिया। भाषण के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से वंदे मातरम् के नारे लगवाए। कुछ लोगों ने वंदे मातरम के नारे नहीं लगाए। ऐसे में बीजेपी विधायक ने मंच से ही कहा, “ऐसी मानसिकता के कुछ लोग भारत में रहते और भारत का खाते हैं, लेकिन देश के खिलाफ जहर उगलते हैं।” इन्‍हें भारत माता की जय बोलने में भी परेशानी होती है। ये लोग देश के लिए कलंक है। 

विधायक के द्वारा जबरन बुलवाने की कोशिश 

बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने मंच से कहा, “ऐसे लोगों का भारत देश और इसके राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में विश्वास नहीं है।” हालांकि, विधायक द्वारा मुस्लिम युवक को जबरन वंदे मातरम् कहवाने के दबाव बनाए जानें पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया। 

मंच से नीचे उतरकर युवक के पास पहुंचे विधायक 

लगातार वंदे मातरम् का नारा लगवाने के बाद विधायक मंच से उतर कर उस युवक तक पहुंच गए, जिसने वंदे मातरम का नारा नहीं लगाया था। उन्होंने मंच से ही इस युवक को अपना नाम, पता बताने को कहा, तो उसने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया और अपना नाम मोहम्मद बताया था। 

कार्यक्रम स्‍थल पर हंगामा, विधायक का विरोध 

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां इंटरनेट में इस मामले में मिले-जुले रिएक्‍शन सामने आए है। वही, स्वामी बालमुकुंद के जाने के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा शुरु हो गया। लोगों ने आयोजक का घेराव कर दिया। वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं। कोई स्वामी बालमुकुंद के इस कदम से सहमति जता रहा है तो कोई इसे गलत बता रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...