back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CTET के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से हॉल टिकट कर लें डाउनलोड, 14-15 दिसंबर को है एग्‍जाम

CBSE केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट भी सीधे CTET की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 14-15 दिसंबर को होना है। 

CTET दिसंबर परीक्षा 2024 के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए उम्मीदवार अपने हॉल टिकट रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से देख सकते हैं। इसके लिए परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड 12 और 13 दिसंबर को जारी किए जा रहे हैं।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट्स है

सीबीएससी ने CTET सिटी स्लिप में जानकारी दी थी कि CTET एडमिट कार्ड परीक्षा डेट से दो दिन पहले 12 दिसंबर को जारी हो चुके हैं। ऐसे में आज और कल अभ्यर्थी परीक्षा तिथि के मुताबिक उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट्स है, जिसके बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ उम्‍मीदवारों को एक वैलिड आईडेंटी प्रूफ भी साथ लेकर जाना होगा।

CTET एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

– CTET दिसंबर 2024 की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ओपन करें। 

– न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में टॉप पर CTET 2024 Admit Card Download के लिंक पर क्लिक करें।

– अभ्‍यर्थी अपना रोलनंबर और पासवर्ड डालें। 

– सब्मिट करने के बाद एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। इसका प्रिंट आउट निकाल कर साथ रख लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

बच्चों को जबरन Santa बनाने पर रोक, इस जिले में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को दी चेतावनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से शिक्षा विभाग ने एक अहम चेतावनी जारी की है। जिले के स्कूलों को निर्देश दिया गया...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...