back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भयंकर बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे गुजरात में मंडरा रहा साइक्लोन का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD: मौसम विभाग ने अनुसार यह अरब सागर के ऊपर बड़ा कहर बरपा सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गुजरात भयंकर बारिश और बाढ़ की मार तो झेल ही रहा था, वहीं आज 30 अगस्त 2024 को वहां हालात और खराब होने की संभावना है। बता दें कि गुजरात में जिस डीप डिप्रेशन के कारण भारी बारिश हो रही थी, वो अरब सागर में दाखिल हो जाएगा। जिसके कारण कच्छ और सौराष्ट्र में तूफानी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान जमीन के ऊपर पैदा हुआ है, जो कि पिछले 80 साल में इस तरह का चौथा तूफान है। मौसम विभाग ने अनुसार यह अरब सागर के ऊपर बड़ा कहर बरपा सकता है। 

अरब सागर में चक्रवाती तूफान के पूरे आसार बन रहे हैं

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती तूफान के पूरे आसार बन रहे हैं। यह अरब सागर में एक दुर्लभ तरह का तूफान होगा, क्योंकि यह तूफान जमीन के ऊपर पैदा हुआ है, जिसकी वजह से गुजरात में भारी बारिश की मार पड़ रही है। यही कारण है कि इसकी वजह से अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 1964 के बाद से यह अरब सागर में अपनी तरह का पहला चक्रवाती तूफान होगा।   

मौसम विभाग का भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार, इस तरह का वेदर सिस्टम समंदर की गर्मी को लेकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। अभी तक तो यह डीप डिप्रेशन सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर ही था, लेकिन अब ये धीरे- धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। जो पश्चिम से दक्षिण-पश्चिम की तरफ जा रहा है।    

मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात तूफान का सबसे ज्यादा असर कच्छ, सौराष्ट्र और पाकिस्तान के तटीय इलाकों पर पड़ेगा। इस तूफान के कारण आज 30 अगस्त 2024 को कच्छ और सौराष्ट्र में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पोरबंदर, जामनगर, मोरबी में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। मोरबी, कच्छ, द्वारका, जामनगर में भारी बारिश को लेकर 30 अगस्त 2024 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पोरबंदर, राजकोट, जूनागढ़ में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के अन्य जिलों में भी हल्की से लेकर मध्यम बारिश होती रहेगी।  मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के कारण आने वाले 7 दिनों तक गुजरात में बारिश होती रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵