back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री के वैक्सीन लगवाने पर विपक्ष-सत्तापक्ष में बयानबाजी तेज

नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोरोना वैक्सीन लगवाने पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे चुनावी राजनीति करार दिया है। वहीं सत्तापक्ष ने कहा कि मोदी ने टीका लगवाकर विपक्षी सवालों का जवाब दिया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग जो सवाल कर रहे थे कि प्रधानमंत्री टीका कब लगवाएंगे, उन लोगों को मोदी ने आज जवाब दिया है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि अगर कोरोना की लड़ाई में देश एक हो सकता है तो क्या हम लोग एक नहीं हो सकते। वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगवाकर देश और दुनिया को भरोसा दिलाया है। यह हनुमान जी की संजीवनी बूटी है और प्रधानमंत्री मोदी हनुमान के रूप में संजीवनी बूटी जनता को दिला रहे हैं। यह विपक्ष के मुंह पर करारा तमाचा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री की वैक्सीन लगने वाली तस्वीर साझा करते हुए कहा कि इसके दो मायने हैं। एक देशवासियों का वैक्सीन के प्रति विश्वास बढायेगी, दूसरा देश के प्रधानमंत्री मोदी भी नियम का पालन करते हुए चले, जब क्रमानुसार उनका नम्बर लगा तब उन्होंने वैक्सीन लगवाई। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵