back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली एयरपोर्ट पर पसरा मातम, शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी बोली-“हम तुम्हें गर्व महसूस कराएंगे’

दिल्ली एयरपोर्ट पर जब नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर लाया गया, तो हर तरफ मातम का माहौल था। ताबूत में लिपटे अपने पति को आखिरी बार देख हिमांशी खुद को रोक नहीं सकीं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली एयरपोर्ट पर जब नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर लाया गया, तो हर तरफ मातम का माहौल था। ताबूत में लिपटे अपने पति को आखिरी बार देख हिमांशी खुद को रोक नहीं सकीं। वह ताबूत से लिपटकर रो पड़ीं और कहा, “हम तुम्हें गर्व महसूस कराएंगे… ईश्वर से दुआ है तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।” वहां मौजूद हर कोई उनकी ये बातें सुनकर रो पड़ा।

7 दिन पहले हुई थी शादी, हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी


16 अप्रैल को हिमांशी और विनय ने शादी की थी। दोनों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को यादगार बनाने के लिए पहलगाम का चयन किया था। लेकिन किसे पता था कि वही जगह उनके जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी बन जाएगी। शादी के सिर्फ सात दिन बाद ही विनय एक आतंकी हमले में शहीद हो गए।

ताबूत को देखती रहीं हिमांशी, कांपते हाथों से छूती रहीं तिरंगा


जब ताबूत एयरपोर्ट पर रखा गया, तो हिमांशी एकटक उसे देखती रहीं। उनके कांपते हाथ उस तिरंगे को छू रहे थे, जिसमें उसके पति लिपटे थे। आसपास नौसेना के अधिकारी सफेद वर्दी में खड़े होकर उन्हें सलामी दे रहे थे। विनय की एक मुस्कुराती तस्वीर मेज पर रखी थी, जो उस गमगीन माहौल में एक अलग ही भाव जगा रही थी।

हरियाणा के करनाल के बेटे थे विनय, परिवार की शान थे


लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले थे। उनके पिता राजेश कुमार पानीपत के कस्टम डिपार्टमेंट में सुपरीटेंडेंट हैं, और मां आशा देवी गृहिणी हैं। विनय की बड़ी बहन सृष्टि दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं। उनके दादा हवा सिंह हरियाणा पुलिस में थे और 2004 में रिटायर हुए थे। विनय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद तीन साल पहले भारतीय नौसेना जॉइन की थी। फिलहाल वे केरल के कोच्चि में पोस्टेड थे। देश सेवा के लिए समर्पित यह नौजवान अब हम सबके लिए एक प्रेरणा बन गया है।

पूरा देश शोक में, हिमांशी की ताकत बन रहे हैं लोग


हिमांशी की हालत देख हर कोई भावुक हो गया, लेकिन उनकी हिम्मत और शब्दों ने सभी को गर्व भी कराया। पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है, और शहीद विनय नरवाल को नमन कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...