back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली BJP की हुई अहम बैठक, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू करने और पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद पर हुआ मंथन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के साथ दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में एक अहम बैठक की। बैठक में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम और पंजाब बाढ़ राहत पर चर्चा हुई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली बीजेपी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी की एक अहम बैठक में हिस्सा लिया। करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य फोकस रहा ‘सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम’, जिसे 6 सितंबर से शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिल्ली बीजेपी कार्यालय विस्तार में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इसके तहत जनसेवा, समाजसेवा और राजनीतिक जुड़ाव को केंद्र में रखा जाएगा। 

इस आयोजन में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सभी सांसद, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और नगर निगम पार्षद शामिल होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दिल्ली सरकार और बीजेपी मिलकर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक राहत अभियान शुरू करेगी। 

पंजाब में बाढ़ राहत पर दिल्ली सरकार सक्रिय

दिल्ली बीजेपी की बैठक में पंजाब में आई बाढ़ को लेकर अहम चर्चा हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि दिल्ली सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजेगी। इस राहत सामग्री में आटा, दाल, चावल और आवश्यक दवाइयां शामिल होंगी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के कई हिस्सों में इस समय दवाओं और दैनिक उपभोग के सामान की भारी किल्लत बनी हुई है। दिल्ली बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि “दिल्ली और पंजाब, दोनों जगह बाढ़ की स्थिति गंभीर है। दिल्ली में हमारी सरकार राहत कार्यों में जुटी हुई है और पंजाब के लिए भी राहत सामग्री भेजने की व्यापक तैयारी की गई है।” इस बैठक में मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और विधायक शामिल रहे। 

पंजाब को भेजी जाने वाली राहत दिल्ली सरकार के बजट से नहीं

बैठक के दौरान यह सवाल भी उठा कि क्या पंजाब को भेजी जा रही राहत सामग्री दिल्ली सरकार के बजट से दी जाएगी? इस पर दिल्ली बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि, “यह मदद दिल्ली सरकार के बजट से नहीं की जा रही है। सरकार का कोष इसमें उपयोग नहीं होगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहल पूरी तरह मानवता के आधार पर की जा रही है। राहत सामग्री दिल्ली के मंत्री, विधायक, बीजेपी कार्यकर्ता और समाजसेवी संगठनों के सहयोग और व्यक्तिगत प्रयासों से जुटाई जाएगी। 

बैठक में केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना

दिल्ली बीजेपी की बैठक में जहां सेवा पखवाड़ा और पंजाब बाढ़ राहत जैसे जनहित मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कठोर टिप्पणियां कीं। बीजेपी नेताओं का कहना था कि पंजाब में जब बाढ़ जैसी आपदा आई, उस वक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य से ग़ायब थे। वहीं अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा गया कि वो सिर्फ बयानबाजी और आरोपों की राजनीति कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं दिख रही। बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि दिल्ली बीजेपी केवल राजधानी की समस्याओं तक सीमित नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों में आई आपदा के समय भी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए, तरुण हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त है इलाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵