back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की चिट्ठी एलजी को सौंपी है। वहीं आतिशी ने एलजी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी इस्तीफे की चिट्ठी LG को सौंप दी है। इस्तीफा देकर एलजी दफ्तर से अरविंद केजरीवाल बाहर आ गए। वहीं आतिशी एलजी ऑफिस में हीं मौजूद हैं। वहां वो सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर मौजूद हैं।

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ इस्तीफा देने के लिए LG दफ्तर पहुंचे हुए थे। एलजी दफ्तर में केजरीवाल ने एलजी सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान उनके साथ सभी मंत्री भी मौजूद रहे। आतिशी और अरविंद केजरीवाल एक ही गाड़ी से एलजी दफ्तर पहुंचे हुए थे।

विधायक दल की मीटिंग के बाद आतिशी का नाम हुआ तय

दरअसल रविवार को अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया था, जिसके बाद से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि आज विधायक दल की मीटिंग के बाद यह तय हो गया कि दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी होंगी।

बेल मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने किया था ऐलान

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाएंगे। उन्होंने कहा था​ कि जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर अपने वोट की मुहर नहीं लगाती वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इसी बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि आतिशी, गोपाल राय, कैलाश गहलोत में से किसी एक को सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि बाद में केजरीवाल ने यह ऐलान कर दिया कि दिल्ली की कमान आतिशी के हाथ में होगी।

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में 17 सितंबर 2024 को आतिशी मार्लेना को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। राजधानी दिल्ली में ऐसा तीसरी बार होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी किसी महिला को सौंपी जा रही है। दिल्ली की सबसे पहली महिला सीएम स्वर्गीय सुषमा स्वराज बनी थी। यह बात अलग है कि उनका कार्यकाल सिर्फ 52 दिन का ही रहा। स्वर्गीय सुषमा स्वराज के बाद स्वर्गीय शीला दीक्षित दिल्ली की दूसरी महिला सीएम बनी थी। उनका कार्यकाल पूरे 15 साल का था। अब जल्द ही आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आतिशी के बयान पर FSL रिपोर्ट जारी, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का कड़ा संदेश, अब आपको माफी मांगनी पड़ेगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा में हाल ही में हुए विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी की...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵