back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को केजरीवाल ने दी है चुनौती, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने का फैसला दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक्साइज पॉलिसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई होगी। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें CBI द्वारा उनकी गिरफ्तारी के आदेश को बरकरार रखने के लिए कहा गया है।

जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुयन करेंगे फैसला

जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुयन इस मामले पर फैसला सुनाएंगे। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराते हुए कहा था कि वो मामले में जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट में जाएं। यह भी कहा गया था कि केजरीवाल आम आदमी नहीं हैं। वो मैगसेसे अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष हैं।

कोर्ट ने कहा था कि रिमांड और अरेस्ट का गलत इस्तेमाल नहीं किया जाए

कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रिमांड और अरेस्ट की ताकतों का गलत इस्तेमाल नहीं किया जाए। केजरीवाल को 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। ट्रायल कोर्ट ने इन्हें 20जून को जमानत दे दी थी। लेकिन हाई कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी।

2022 में हुआ था मामले का खुलासा

एक्साइज पॉलिसी मामले का खुलासा 2022 में किया गया था। इसमें अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद CBI और ED ने कहा कि इस पॉलिसी को लाइसेंस होल्डर्स के हित में तोड़ा-मरोड़ा गया है।

उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने कहा था कि अपराध के तार पंजाब तक फैले हुए हैं, लेकिन केजरीवाल के पद के कारण और उनके प्रभाव के कारण गवाह सामने नहीं आ रहे हैं। हाई कोर्ट ने कहा था कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाह अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे आए। आपको बता दे कि हाल ही में आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आए हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...