back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather : दिल्‍लीवासियों को तपती गर्मी से मिलेगी राहत, आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

दिल्‍लीवासियों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और न्यूनतम 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से ज्यादा है। बीते कुछ दिनों से दिल्लीवासियों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में राहत। हालांकि राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अब राजधानी पर दिखने लगेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना है और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 0.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। इस दौरान राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर भी 68 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

पालम और द्वारका में सबसे अधिक गर्मी, आज राहत की उम्मीद

सोमवार को दिल्ली में गर्मी अपने चरम पर रही। दिनभर आंधी और बारिश की संभावनाएं जताई गई थीं, लेकिन रात साढ़े आठ बजे तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया और तेज गर्मी बनी रही। राजधानी के विभिन्न इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पालम में पारा 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि आया नगर सबसे गर्म रहा जहां तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य इलाकों में रिज में 40.3 डिग्री, पीतमपुरा में 40.5 डिग्री, गुरुग्राम में 41.9 डिग्री और फरीदाबाद में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 20 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

25 मई तक दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्लीवासियों को आगामी दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

इसी बीच राजधानी की हवा की गुणवत्ता फिलहाल औसत स्तर पर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। CPCB के मानकों के अनुसार 0 से 50 तक AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵