नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 19 प्रत्याशियों की पहली सूची को जारी कर दिया है। बता दें कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) मिलकर गठबंधन के तहत लड़ेगी। दोनों पार्टी के नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि हमारे गठबंधन का उद्देश्य कांशी राम और चौधरी देवी लाल की सांस्कृतिक और राजनीतिक विचारधाराओं से प्रेरित होकर हरियाणा के विकास के लिए कार्य करना है।
जिसमे 15 JJP और 4 आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रत्याशी हैं
जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमे 15 प्रत्याशी जननायक जनता पार्टी (JJP) और 4 आजाद समाज पार्टी (ASP) के हैं।
पहली सूची में जननायक जनता पार्टी (JJP) में दुष्यंत चौटाला उचाना विधानसभा सीट, दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट, अमरजीत ढांडा जुलाना विधानसभा सीट, राजदीप फौगाट दादरी विधानसभा सीट, कुलदीप मलिक गोहाना विधानसभा सीट, रामेश्वर दयाल बावल विधानसभा सीट, डॉ रविंद्र धीन मुलाना विधानसभा सीट, राजकुमार बुबका रादौर विधानसभा सीट, कृष्ण बाजीगर गुहला विधानसभा सीट, इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत जींद विधानसभा सीट, विरेंद्र चौधरी नलवा विधानसभा सीट, राजेश भारद्वाज तोशाम विधानसभा सीट, सुनील दुजाना सरपंच बेरी विधानसभा सीट, आयुषी अभिमन्यु राव अटेली विधानसभा सीट, सतवीर तंवर होडल विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से सोहेल सढौरा विधानसभा सीट, डॉ अशोक कश्यप जगाधरी विधानसभा सीट, विनेश गुर्जर सोहना विधानसभा सीट और हरिता बैंसला पलवल विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।
JJP 70 सीटों और आजाद समाज पार्टी (ASP) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से जननायक जनता पार्टी (JJP) 70 सीटों और आजाद समाज पार्टी (ASP) 20 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) के गठबंधन को काफी मजबूत समझा जा रहा है। इस गठबंधन ने निर्णय लिया है कि अगर वेहरियाणा विधानसभा का चुनाव जीतते हैं तो दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।





