नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – झारखंड में शनिवार की सुबह उसे वक्त हलचल मच गई जब लोगों की नींद भी नहीं खुली थी और 4.3 की तीव्रता से भूकंप आ गया। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग आनन-फानन में तेजी से घरों से बाहर निकलने लगे। हालांकि भूकंप के ये झटके केवल रांची और जमशेदपुर तक ही सीमित रहे जिसमें फिलहाल किसी भी नुकसान होने की जानकारी सामने नहीं आ रही है।
रांची और जमशेदपुर में महसूस किए गए झटके
सुबह 9:20 पर झारखंड के जमशेदपुर और रांची में भूकंप की यह झटके महसूस किए गए। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक भूकंप के झटके के दौरान धरती तकरीबन 5 से 7 सेकंड तक लगातार हिलती रही जिससे वहां के नागरिकों में खौफ का मंजर आ गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मेग्नीट्यूड थी जबकि झारखंड के ही खरसावां जिले से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इलाके में इस भूकंप का केंद्र भी था।
जान-माल का नहीं हुआ नुकसान
4.3 की तीव्रता के तेज भूकंप के बाद सबसे अच्छी बात ये रही कि किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने समझदारी दिखाते हुए समय रहते अपने घरों से बाहर का रुख कर लिया था।
इस कारण से आते हैं भूकंप
प्राकृतिक आपदा ऐसी आपदा है जिसे वैज्ञानिक तौर पर भी रोका नहीं जा सकता। भूकंप भी उन्हीं में से एक है। दरअसल सौरमंडल में पृथ्वी टेक्टोनिक्स प्लेटो पर बनी हुई है। इन प्लेटों के नीचे लावा है जिस पर यह प्लेटें घूमती हैं। जब घूमने के दौरान यह प्लान आपस में टकरा जाती हैं तो इससे निकली एनर्जी बाहर निकलने का रास्ता बनाती है जिसके कारण कंपन महसूस होती है।





